Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर का हर घाट, आरती स्थल, पुरुषोत्तमा बाग सहित पूरा परिसर बना पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाईंट

Updated on Saturday, December 07, 2024 20:02 PM IST

चण्डीगढ़ | सोशल साइटस और इंटरनेट प्रौद्योगिकी के युग में सेल्फी के लिए हमेशा क्रेजी रहने वाले बच्चों और युवाओं सहित हर उम्र के लोगों लिए अच्छी खबर है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के चारों ओर सेल्फी पॉइंट बने हुए है और महोत्सव में आने वाले पर्यटक सेल्फी लेने के अपने शौक को पूरा कर रहे है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में ब्रह्मसरोवर परिसर में पुरुषोत्तमपुरा बाग स्थित भगवान  कृष्ण अर्जुन रथ सबसे बड़ा सेल्फी पॉइंट है, जहां हर समय दर्जनों पर्यटक सेल्फी ले रहे होते है। भगवान  कृष्ण के इस रथ के साथ चार घोड़े जुड़े है और  कृष्ण रथ पर मौजूद अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए दिखाए गए है। इस पूरे स्थल को महाभारत ग्रंथ के दृश्यों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसी पौराणिक दृश्य और पवित्र ग्रंथ गीता से जुड़े होने के कारण पर्यटक सबसे ज्यादा सेल्फी इसी जगह लेते है और अपनी सेल्फी को सोशल साइटस पर अपलोड कर पोस्ट करते है। सुंदर दृश्य देखकर फॉलोवर भी लाइक व कमैंट्स किये बिना नहीं रह पाते। यही नहीं ब्रह्मसरोवर चारों ओर बने विभिन्न घाट भी सेल्फी पॉइंट है, जहां से दिन में पर्यटक पक्षियों की उड़ानों के साथ व सांध्य काल मे जगमग रोशनी में नहाए ब्रह्मसरोवर पर सेल्फी ले रहे है। सेल्फी लेने के शौकीनों का ध्यान रखने में बहरुपिए भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बहरुपिए विभिन्न पात्रों के वेश में ब्रह्मसरोवर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए हुए है और पर्यटकों के सेल्फी के क्रेज को पूरा कर रहे है।

महोत्सव में पहुंचे कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए क्रेजी हुए बच्चे और युवा ,सोशल साइटस पर फोटो अपलोड करने पर फॉलोवर कर रहे है पॉजिटिव कमेंट

महोत्सव में इन सब के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करते सपेरा बीन पार्टी, डमरू पार्टी, नगाड़ा पार्टी व बीन बांसुरी पार्टी के कलाकार भी लोगों के सेल्फी के शौक को पूरा करवा रहे है। यही नही पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू कश्मीर के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के कलाकारों के साथ पर्यटक सेल्फी लेते नजर आ रहे है। इन सब के साथ साथ ब्रह्मसरोवर पर विभिन्न स्थलों पर बनी रंगोली भी सेल्फी पॉइंट है। अगर हम यह कहे कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पूरा ब्रह्मसरोवर परिसर सेल्फी पॉइंट है तो अतिशयोक्ति नही होगी। सेल्फी लेते हुए हमें इस बात का भी अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि जब हम ब्रहमसरोवर पर बने घाटों पर सेल्फी लें तो पानी की तरफ लगी ग्रिल के उपर बैठकर अपनी जान को खतरे में डाले, बल्कि सुरक्षित तरीके से ग्रिल से थोड़ी दूरी बनाकर अपनी सेल्फी ले।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X