श्री आनंदपुर साहिब,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : मिनी पीएचसी ढेर में मुख्य मेडिकल अधिकारी मनजीत कौर के नेतृत्व में कैंसर जागरूकता कैंप लगाया गया। मनजीत कौर ने कहा कि कैंसर की पहली स्टेज पर पहचानना जरूरी है ताकि समय से उपचार करवाया जा सके। उन्होंने कहा यदि कैंसर की पहचान होने में समय निकल जाए तो उपचार असंभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि मुंह अथवा चमड़ी पर ठीक न होने वाले अल्सर, पुराने जख्मों में रक्त आना, माहवारी के दौरान अधिक रक्त आना व छाती में किसी प्रकार की गिल्टी होना आदि लक्षण दिखाई दें तो तुरंत निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर जांच करवाएं जो मुफ्त की जाती है। इसके अलावा कैंसर के रोगी को उपचार के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी सरकार द्वारा दी जा रही है। इस मौके कुलवंत कौर, सुनील दत्त, सरपंच सुरजीत ¨सह, बीना रानी, अमित कुमार, प्रकाश देवी, राणो, तरुन कुमार, न¨रदर ¨सह उपस्थित थे।