Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

टीबी की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार फोर-टी यानि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टेक्नोलॉजी के फार्मूले पर कर रही काम : मुख्यमंत्री

Updated on Saturday, December 07, 2024 19:28 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला में देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टी.बी. को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार सुरक्षा चक्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी टी.बी. मरीज इलाज से छूटे नहीं, इसके लिए सरकार ने नई रणनीति पर काम किया है। इस दिशा में फोर-टी के फार्मूले अर्थात टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। हरियाणा सरकार हेल्दी इंडिया बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज इस विशेष अभियान की शुरुआत हरियाणा से की गई है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार इस अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

टी.बी. उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टी.बी. के खिलाफ काम करना शुरू किया, वह अभूतपूर्व है। बीते 10 वर्षों में भारत ने टीबी के खिलाफ इस लड़ाई में जन भागीदारी के साथ विशेष पोषण अभियान, फिट इंडिया, खेलो इंडिया तथा योग जैसे सफल अभियान चलाए हैं। जन भागीदारी की यह ताकत टी.बी. के खिलाफ सफलता पाने में भी कारगर सिद्ध होगी। आज टी.बी. उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय राष्ट्रीय निक्षय शिविर का शुभारंभ इस काम में मील का पत्थर साबित होगा।

टी.बी. को खत्म करने के लिए एक्स रे केंद्रों को भारतीय प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान के साथ ए.आई. के माध्यम से जोड़ने वाला हरियाणा दूसरा राज्य

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार टी.बी. को खत्म करने के लिए और भी अति आधुनिक तकनीक मुहैया करवा रही है। इस समय सभी मौजूदा एक्स रे केंद्रों को भारतीय प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान अहमदाबाद के साथ ए.आई. के साथ जोड़ा जा रहा है। हरियाणा यह प्रौद्योगिकी लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य है। रोहतक और करनाल में दो अत्याधुनिक माइक्रो बैक्टीरियल कल्चर और डी.एस.टी. लैब स्थापित हैं। इसके अलावा, अंबाला में एक नई लैब स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 59 मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से गांवों, मलिन बस्तियों, दिहाड़ी मजदूरों, भट्ठों और किसानों के टी.बी. परीक्षण करवाए जा  रहे हैं।

सैंपलों की जांच के लिए 131 नए डी.एम.सी. खोले जा रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि टी.बी. रोगियों को यदि और भी कोई बीमारी मिलती है तो सरकार उसका भी मुफ्त इलाज करती है। पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक तथा करनाल, नूंह और सोनीपत के मेडिकल कॉलेजों में चार नोडल ड्रग रेजिस्टेंस टी.बी. केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनके अलावा सभी 22 जिलों में भी जिला नोडल ड्रग्स रेसिस्टेंट टी.बी. केंद्र स्थापित किये गये हैं। सभी मरीजों के सैंपलों को निकटतम नामित माइक्रोस्कोपी केंद्र में जांच के लिए भेजा जाता है। प्रदेश में इन केंद्रों की संख्या भी 358 से बढ़ाकर 428 की गई है। इसके अलावा, 131 नए डी.एम.सी. खोले जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में ए.आई. के साथ हैंड हेल्ड एक्स रे का उपयोग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान को हरियाणा से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

उन्होंने कहा कि टी.बी. मामलों के निदान के लिए सभी परीक्षण भी निःशुल्क किए जा रहे हैं। मरीजों को सरकारी और निजी क्षेत्र में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जाता है। अब तक 17 हजार 500 टी.बी. मरीजों को 29 करोड़ रुपये के क्लेम दिए हैं। ऐसे मामलों में जहां मरीज आयुष्मान योजना के लिए पात्र नहीं है, उनका भी मुफ्त इलाज किया जाता है।

इस साल लगभग 1,800 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें बनाने का रखा लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि टी.बी. के खिलाफ की गई हमारी पहलों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। अब अधिक लोग टी.बी. की जांच और इलाज करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। वर्ष 2023 में हरियाणा में 579 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें थी। इस साल हमने लगभग 1,800 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के 79 हजार 652 मरीजों का डेटा निक्षय पोर्टल अपलोड किया गया है। निक्षय पोषण योजना में अब तक 3 लाख 49 हजार मरीजों को 117 करोड़ 46 लाख रुपए दिए जा चुके हैं।

अभियान के तहत अगले 100 दिनों में ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों की जांच करके उन्हें इलाज मुहैया करवाया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में टीबी की जांच के लिए लगातार सैंपल की जांच की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आज शुरू किए गए इस अभियान के तहत अगले 100 दिनों में तीव्र गति से ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों की जांच करके उन्हें इलाज मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टीबी मरीजों के पोषण के लिए निर्धारित राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है, ताकि ऐसे मरीज पौष्टिक आहार ले सकें। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निक्षय वाहनों को भी रवाना किया गया है। बहुत सारे लोग हैं जो अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते और टीबी का पता नहीं लग पाता, ये वाहन उन लोगों तक पहुंचेंगे और सैंपलों की जांच की जाएगी और उन्हें इलाज प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री  अनिल विज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  मोहन लाल बडौली, विधायिका मती शक्ति रानी शर्मा सहित अधिकारीगण, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X