Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र चंडीगढ़ द्वारा स्वरांजली 2024 ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन

Updated on Saturday, December 07, 2024 18:00 PM IST

चंडीगढ़ । सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के तत्वावधान में आयोजित "स्वरांजली 2024" ग्रैंड फिनाले का आयोजन अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक  साजन , मैनेजिंग ट्रस्टी रेश्मा गांधी, चेयरपर्सन  अनुपमा तलवार, और प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने दीप प्रज्वलन कर किया।

समारोह में भाजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष  दीपक शर्मा, निक बेकर्स के प्रबंध निदेशक  विनोद मित्तल, पिकैडिली होटल समूह की प्रबंध निदेशक जयश्री शर्मा, और इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड चंडीगढ़ की प्रिंसिपल गुरशरणजीत कौर समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा एडवोकेट योगेश ढींगरा, डॉ. सुनीता आनंद, और  सुशील नागपाल जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर मार्गदर्शक  साजन  ने अपने उद्बोधन में आध्यात्मिक क्रांति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सतयुग की उत्कृष्ट संस्कृति को आत्मसात कर समाज में शांति और एकता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर के ध्यान-कक्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां आत्मिक ज्ञान प्रदान कर मानवता को सच्चाई, धर्म और नैतिकता की राह पर चलने की प्रेरणा दी जाती है।

कार्यक्रम में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की चेयरपर्सन श्रीमती अनुपमा तलवार ने बच्चों को जीवन में मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी। प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि केंद्र की 20 शाखाएं पूरे देश में सक्रिय हैं, और अब तक 10,000 से अधिक बच्चों को संगीत की शिक्षा प्रदान की जा चुकी है।

प्रतिभागियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्कूल ट्रॉफीज़ से सम्मानित किया गया। इवेंट इंचार्ज बलदेव मदान और सेंटर इंचार्ज अनीता कपूर ने विजेताओं को बधाई दी और मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया।

मंच संचालन डॉ. स्मिता बहुगुणा और जया आहूजा ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X