Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हेरिटेज सिटी ऑफ अमृतसर को मिला पंजाब टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड

Updated on Saturday, December 07, 2024 18:00 PM IST

अमृतसर। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोद ने कहा है पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। अब शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में हेरीटेज स्ट्रीट का निर्माण किया जाएगा। जहां आने वाले पर्यटकों को शहीदों की कुर्बानियों के बारे में पता लग सकेगा।

तरुण प्रीत सोंद यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो पाईटैक्स के दौरान पहली बार आयोजित किए पंजाब टूरिज्म अवार्ड कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर पंजाब टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर 2024 का अवार्ड हेरीटेज सिटी ऑफ अमृतसर को दिया गया जबकि बेस्ट फार्म टूरिस्ट रिसोर्ट का पुरस्कार फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली फार्म को तथा बेस्ट टूरिज्म स्टार्टअप अवार्ड विकटोरियन एलिगेंस व बेस्ट वूमैन एंटरपनयोर का पुरस्कार नेहा सिंह को दिया गया।

खटकड़ कलां में होगा हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण:तरुण प्रीत सोंद , पीएचडीसीसीआई ने किया पंजाब टूरिज्म अवार्ड 2024 को आयोजन

इस अवसर पर तरुण प्रीत सोंद ने कहा कि खटकड़ कलां में हेरीटेज सिटी बनाए जाने से खटकड़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धी में बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट मंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर कृषि, ग्रामीण और कृषि पर्यटन को विकसित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो रहा है, जिससे पर्यटन के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ.रणजीत मेहता ने कहा कि चैंबर का यह प्रयास है कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर पंजाब की विरासत एवं संस्कृति को देशभर में बढ़ावा दिया जाए। पंजाब की होटल इंडस्ट्री, विलेज टूरिजम को इस कार्यक्रम के माध्यम से मान्यता प्रदान करने का प्रयास किया गया है। चैंबर के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने बताया कि यहां 27 विभिन्न श्रेणियों के लिए टूरिज्म अवार्ड दिए गए हैं।

जिसके लिए पहले चरण में 130 आवेदन आए थे। इसके बाद इनके दस्तावेजों की जांच की गई और फिर धरातल पर उनके दावों को परखने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त आईएएस विनोद ज्युतषी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल का गठन किया।

पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने बताया कि इस बार विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पहली बार इन पुरस्कारों का ऐलान किया गया था। जिसमें पंजाब के होटल एवं पर्यटन उद्यमियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस अवसर पर पंजाब पर्यटन विभाग की निदेशक आईएएस अमृता सिंह,  पीएचडीसीसीआई टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी कमेटी के चेयर निश्चय बहल, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X