Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

उद्योगपतियों के हित में एक माह के भीतर लागू होगी ओटीएस योजनाएं: तरुणप्रीत सोंद

Updated on Friday, December 06, 2024 18:28 PM IST

अमृतसर। पंजाब के निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंद ने कहा है कि पंजाब में उद्योगों की मजबूती के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजनाओं में संशोधन करके एक माह के भीतर लागू किया जाएगा ताकि पंजाब में उद्योगों व उद्योगपतियों की राह सरल हो सके।

सोंद शुक्रवार को अमृतसर में शुरू हुए 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो के औपचारिक उदघाटन के अवसर पर उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में अधिकतम निवेश आकर्षित करने के लिए देश-विदेश के नामी उद्योगपतियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप भविष्य में कुशल युवाओं की मांग बढ़ेगी।

एक जिला एक उत्पाद को मिलेगी नई पहचान , उद्योग मंत्री ने 18वें पाईटैक्स का किया उद्घाटन , पंजाब की औद्योगिक नीति में बदलाव करके बनाया जाएगा सरल

सोंद ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक नीति में भी कई तरह के संशोधन करके उसका सरलीकरण किया जा रहा है। भविष्य में उद्योगपतियों को औद्योगिक नीति में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। सोंद ने कहा कि पंजाब इज ऑफ डुइंग बिजनेस के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश में चल रहे एमएसएमई रोजगार सृजन में पंजाब सरकार का सहयोग कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा विकास के मामले में हुए सर्वेक्षणों में पंजाब भारत के पहले तीन राज्यों में शामिल है।सरकार का प्रयास है कि एक जिला एक उत्पाद को नई पहचान दी जाए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए पीएचडीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि पिछले 119 वर्षों से पीएचडीसीसीआई औद्योगिक क्रांति में सहयोग करते हुए देश की उन्नति में भागीदार बनता रहा है। चैंबर का हमेशा प्रयास रहा है कि उद्योगों तथा सरकार के बीच सेतु का काम करते हुए नए उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। 

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पाईटैक्स का लगातार विस्तार किया जा रहा है। पिछले साल यहां 500 के करीब स्टाल लगाए गए थे इस बार यहां 600 से अधिक कारोबारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हुए हैं। इस अवसर पर विधायक जीवन जोत कौर, जसबीर संधू के अलावा पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सैक्टरी जनरल डॉ.रणजीत मेहता, डिप्टी सैक्टरी जनरल नवीन सेठ, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद, स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X