Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

ब्रिटेन में मुहम्मद नाम बना सबसे लोकप्रिय

Updated on Friday, December 06, 2024 11:04 AM IST

लंदन | ब्रिटेन में 2023 में बच्चों का सबसे ज्यादा रखा गया नाम ‘मुहम्मद’ रहा। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिक्स (ONS) के मुताबिक पिछले साल 4,661 बच्चों का ’मुहम्मद’ नाम से रजिस्ट्रेशन कराया गया। यह 2023 की तुलना में 484 ज्यादा है।

डेली मेल के मुताबिक यह पहली बार है जब किसी ईसाई देश में मुस्लिम नाम टॉप पर है। 2016 से ‘मुहम्मद’ सबसे ज्यादा रखे गए लड़कों के टॉप-10 नामों में शामिल रहा है। लेकिन पहली बार यह नाम टॉप पर आया है। इससे पहले ब्रिटेन में ‘नूंह’ सबसे ज्यादा रखा जाने नाम था। नूंह को मुसलमान और क्रिश्चियन दोनों ही अपना पैगंबर मानते हैं। वहीं, लड़कियों के टॉप 3 नामों में ओलिविया, एमिलिया और इस्ला शामिल हैं। ये तीनों पिछले 3 साल से टॉप-3 नामों में रहे हैं। ओलिविया नाम 2016 से टॉप पर कायम है।

इस्लाम के आखिरी पैगंबर का नाम मुहम्मद

मुहम्मद, इस्लाम के आखिरी पैगंबर का नाम है। अंग्रेजी में मुहम्मद (Muhammad) को 2 और तरीके से भी लिखा जाता है- Mohammed (28) और Mohammad(68) ये दोनों नाम भी टॉप-100 में शामिल हैं। मुहम्मद नाम इस्लाम के ‘हमद’ शब्द से निकला है। इसका मतलब ‘प्रशंसा करना’ होता है।

 4700 लोगों ने बच्चों का यह नाम रखा, लड़कियों में ओलिविया टॉप पर

‘मुहम्मद’ नाम साल 2016 से टॉप 10 में और 1997 से टॉप 100 में है। इस नाम ने पहली बार 1924 में ब्रिटेन के 100 लड़कों के नामों में 91वें नंबर पर एंट्री मारी थी। ब्रिटेन में मुहम्मद नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि वहां पर मुस्लिम समुदाय की आबादी में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन में साल 2001 में मुसलमान 15 लाख थे, जो 2011 में बढ़कर 27 लाख और 2021 में 39 लाख हो गए। इसके अलावा मोहम्मद फराह, मुहम्मद अली, मोहम्मद सलाह जैसे खेल हस्तियों के नाम की वजह से भी लोग यह नाम रख रहे हैं।

बोधि नाम सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहा

लड़कों के लिए टॉप-15 नामों की लिस्ट में सबसे ज्यादा उछाल ‘लुका’ नाम को मिला। यह पिछले साल 12वें नंबर पर था लेकिन इस बार यह 7वें नंबर पर है। ‘हेनरी’ नाम पिछले साल 13वें नंबर पर था, इस साल यह 10वें नंबर पर है।लड़कों के टॉप-100 नामों में से ‘बोधि’ नाम ने एक साल की सबसे बड़ी छलांग लगाई। यह 637वें से 100वें स्थान पर पहुंच गया है।

शाही नामों की लोकप्रियता घटी, हॉलीवुड का अभी भी प्रभाव

नाम रखने के पीछे ‘हॉलीवुड’ का बड़ा प्रभाव रहा है। बार्बी और ओपनहाइमर जैसी फिल्मों की वजह से ‘सीलियन’ और ‘मार्गोट’ जैसे कई नाम काफी लोकप्रिय हुए हैं। सर्वे से यह भी पता चला है कि अब पारंपरिक शाही नामों की तुलना में रियलिटी टीवी कार्दशियन-जेनर परिवार के नाम- रेन, सेंट, स्टार्मी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।

शाही नामों जैसे कि जॉर्ज, आर्ची, हैरी, चार्लोट, एलिजाबेथ और चार्ल्स नाम अब कम रखे जाने लगे हैं। इसके अलावा सप्ताह के दिन के नाम भी आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ब्रिटेन में संडे और वेडनसडे नाम भी रखे जाने लगे हैं। इसके अलावा ऑटम, समर नाम भी खूब रखे जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X