Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Updated on Thursday, December 05, 2024 18:01 PM IST

चंडीगढ़ | नशों के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन और 4.45 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हुसनप्रीत सिंह निवासी प्राइम सिटी, छेहरटा (अमृतसर), करनदीप सिंह उर्फ मन्ना और मनिंदर सिंह, दोनों निवासी अटारी मंडी, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन और ड्रग मनी की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों की होंडा एक्टिवा (पी बी  02 डी के  8780) और हीरो डीलक्स एच एफ  (पी बी 02 ई 5854) भी जब्त की है, जिन पर वे सवार थे।

5 किलो हेरोइन और 4.45 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी करनदीप सिंह और मनिंदर सिंह हेरोइन की तस्करी में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए फेंकी गई बड़ी खेप बरामद की है, जिसे वे आगे नशा तस्कर हुसनप्रीत सिंह को सप्लाई करने वाले थे।

सूचना से यह भी पता चला कि दोनों आरोपी सफेद रंग की होंडा एक्टिवा पर अमृतसर-अटारी रोड स्थित पंजाबी बाग पैलेस के पास हेरोइन की खेप लेकर जा रहे हैं और हुसनप्रीत सिंह अपने काले रंग के हीरो डीलक्स एच एफ  मोटरसाइकिल पर वहां खेप लेने पहुंच रहा है।

पंजाब पुलिस नशामुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध , पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए फेंकी गई थी हेरोइन की खेप : डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अटारी रोड स्थित पंजाबी बाग रिज़ॉर्ट के पास एक विशेष नाका लगाया और आरोपियों को हेरोइन की खेप और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने और पाक-आधारित नशा तस्करों की पहचान के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 67, दिनांक 04.12.2024, थाना स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में दर्ज की गई है। आरोपियों से ड्रग मनी बरामद होने के कारण अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एफआईआर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 27-ए भी शामिल की गई है।

Readers' Comments
Iqbal Singh Cheema 3/15/2024 9:27:28 PM

Homo Sapiens failed to live with Neubhoures .

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X