Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान हित में उठाए मजबूत कदम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Wednesday, December 04, 2024 19:45 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किसान हित में व्यापक काम किए हैं। किसानों को योजनाओं का लाभ मिला है। बीती रात मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से नई दिल्ली तक शताब्दी ट्रेन में सफर के उपरांत नई दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण में केवल अनेक योजनाओं को लागू किया है, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6000 रुपये वार्षिक मदद दी जा रही है। इससे किसानों को बीज, खाद खरीदने में मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पहले यह दुष्प्रचार किया कि फसलों पर एमएसपी बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने फसलों की एमएसपी को बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस के राज में किसानों को फसलों की जो एमएसपी दी जा रही थी, वह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के शासन काल में डेढ़ गुना ज्यादा कर दी गई है। इसके साथ-साथ आज प्रदेश सरकार न केवल किसानों को एमएसपी का भाव दे रही है बल्कि फसल का एक-एक दाना भी खरीद रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा-अब किसानों को मिलता है फसल खराब होने पर पूरा मुआवजा, कांग्रेस सरकार में मिलते थे महज 5 और 10 रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान की फसल के खराब होने पर कांग्रेस के राज में कोई सुनवाई नहीं थी। किसानों को मुआवजे के रूप में महज 5 से 10 रुपये मिलते थे। अब हमारी सरकार में किसानों को फसलों के खराब होने पर पूरा मुआवजा दिया जाता है।

सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जितनी भूमि पर फसल होती थी, अब प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत डेढ़ गुना भूमि में अब ज्यादा सिंचाई की जा रही है। ज्यादा क्षेत्रफल तक सिंचाई की सुविधा देने से किसान की पैदावार बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद धान, गेहूं व अन्य फसलों का क्षेत्रफल बढ़ा है। इसके साथ-साथ फसलों की पैदावार और किसानों की आमदनी भी बढ़ी है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X