Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पाईटैक्स में इस बार किए गए कई बदलाव

Updated on Wednesday, December 04, 2024 19:44 PM IST

अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में इस बार देश की नामी कंपनियां पहली बार अमृतसर में आ रही हैं। पंजाब वासियों की मांग पर इस बार कार्यक्रमों में कई तरह के बदलाव करते हुए पर्यटकों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के डिप्टी सैक्टरी जनरल नवीन सेठ, क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पांच दिसंबर को पाईटैक्स के पहले दिन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएमएमई)मंत्रालय द्वारा यहां एमएसएमई कॉन्कलेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अमृतसर तथा आसपास के उद्योगपति भाग लेंगे।

छह दिसंबर को 18वें पाईटैक्स का औपचारिक उदघाटन किया जाएगा। जिसमें पंजाब के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंद बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के प्रधान सचिव तेजवीर सिंह तथा इनवेस्ट पंजाब के सीईओ आईएएस डीपीएस खरबंदा बतौर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

हेरीटेज शो में दिखाई जाएगी पंजाब की शादियां , पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिए जाएंगे पंजाब टूरिज्म अवार्ड

नवीन सेठ ने बताया कि पंजाब टूरिज्म के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। जिसके चलते चैंबर द्वारा पहली बार पंजाब टूरिज्म अवार्ड दिए जाएंगे। छह दिसंबर की शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए 130 के करीब एंट्री आ चुकी हैं। इस कार्यक्रम में भी पंजाब के पर्यटन मंत्री तरूणप्रीत सोंद के अलावा पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सचिव आईएएस मालविंद्र सिंह जग्गी विशेष रूप से भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन विशेष रूप से भाग लेंगे।

सात दिसंबर को यहां पर पंजाब फार्मास्यूटिकल हेल्थ एंड वेलनैस कॉन्कलेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.बलबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। कॉन्कलेव के दूसरे सत्र में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

इसी दिन शाम को पाईटैक्स मैदान में हेरीटेज शो के दौरान पंजाब हेरीटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बालीवुड स्टार जिम्मी शेरगिल विशेष रूप से भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर को आयोजित होने वाले स्टार्टअप कॉन्कलेव में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इसी दिन आयोजित होने वाले औपचारिक समापन समारोह में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। कार्यक्रम में पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि यह पहला मौका है जब यहां पर रेंज रोवर, मर्सीडीज़ और बीएमडब्ल्यू जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपनी गाडिय़ां लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले जहां कई नामी कंपनियां अपने उत्पाद लांच करने के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान में जाती थी वहीं अब पाईटैक्स को उन्होंने अपना दूसरा डेस्टीनेशन बनाया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X