Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गिद्दड़बाहा के गांव दौला में 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंजाब का पहला पी.आर.टी.सी. सब-डिपो: लालजीत सिंह भुल्लर

Updated on Tuesday, December 03, 2024 19:18 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और इसे बेहतर बनाने के उद्देश्य से गिद्दड़बाहा के गांव दौला में अपने पहले सब-डिपो की स्थापना के साथ एक अहम मील का पत्थर स्थापित करने जा रही है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए परिवहन मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सार्वजनिक परिवहन सेवा को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के तहत 3.36 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 31 जनवरी, 2025 तक पूरी करके चालू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी सीधे तौर पर हल करेगी।

परियोजना 31 जनवरी, 2025 तक पूरी और क्रियाशील हो जाएगी: परिवहन मंत्री

लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इसके अतिरिक्त पटियाला के पुराने बस स्टैंड का भी पुनर्विकास कर दिया गया है, जिससे अब चीका, समाना, नाभा, राजपुरा, घनौर और पिहोवा सहित 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आसपास के कस्बों के लिए बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग अपने बेड़े का और विस्तार करने जा रही है और किलोमीटर स्कीम के जरिए लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग में कुल 85 नई बसें शामिल की जाएंगी और 81 व्यक्तियों को पहले ही लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार, स्व-रोज़गार के अधिक अवसर पैदा कर स्थानीय उद्यमियों को अधिक सशक्त बनाते हुए राज्य सरकार की रोज़गार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को साकार किया जा रहा है।

775 किलोवाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाकर पी.आर.टी.सी. सालाना लगभग 97 लाख रुपये की बचत करेगी

उन्होंने कहा कि टिकाऊ बुनियादी ढांचे की ओर एक अहम कदम उठाते हुए पी.आर.टी.सी. द्वारा एक बड़े सोलर प्लांट प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सौर परियोजना के तहत मुख्यालय, सभी डिपूओं और बस स्टैंडों में सोलर से लैस सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि 2.87 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रस्तावित 775 किलोवाट सोलर प्रोजेक्ट से पी.आर.टी.सी. सालाना लगभग 97 लाख रुपये की बिजली की बचत करेगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की राशि की वापसी के लिए अनुमानित अवधि तीन साल से भी कम होगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X