Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हर अधिकारी फ़ील्ड में जाएं और वहाँ की समस्याओं को ख़ुद सुने : श्रुति चौधरी

Updated on Tuesday, December 03, 2024 18:54 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री  श्रुति चौधरी ने कहा कि विभाग का हर अधिकारी फ़ील्ड में जाए और वहाँ की समस्याओं को ख़ुद सुने। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को ड्यूटी चार्ट बनाने को कहा जिसमें किस अधिकारी की किस दिन कहाँ ड्यूटी लगायी गई, उसकी पूरी जानकारी हो। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी की ड्यूटी फील्ड पर लगायी गई है अगर वे फील्ड पर नहीं जाएंगे तो उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। वे स्वयं भी जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन देखने के लिए दौरे करेंगी।

ये बात  श्रुति चौधरी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। श्रुति चौधरी ने पोषण योजना के तहत महिलाओं, बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और उसके वितरण तथा महिलाओं व बच्चों में वितरित किए जाने वाले फोर्टिफाइड आटा, चावल, पंजीरी व दूध वितरण की जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने कहा कि जन्म से दो वर्ष तक की आयु में बच्चे के मस्तिष्क का विकास सबसे ज्यादा होता है। इसलिए उनको अच्छी डाइट दी जानी चाहिए।

महिलाओं एवं बच्चों को मिले पौष्टिक भोजन

उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी में पौष्टिक भोजन समय पर पहुँचे। उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल महिला चौपाल बनाने व नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही प्रदेश में छह साल तक के बच्चों के विकास के मानदंडों वजन व ऊंचाई आदि के मानकों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

श्रुति चौधरी ने निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं बेटियों के लिए चलायी जा रही हैं, उसकी जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाए ताकि हर पात्र उसका लाभ ले सकें। बैठक में अधिकारियों द्वारा उन्हें अवगत करवाया गया कि विभाग द्वारा एक टोल फ़्री नंबर लोगों को दिया गया है जिसमें यदि वे भ्रूण हत्या या भ्रूण लिंग की जाँच के बारे में कोई भी जानकारी देंगे तो उन्हें एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव  अमनीत पी. कुमार, विभाग की निदेशक  मोनिका मलिक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X