Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक योजनाबंदी : डॉ. रवजोत सिंह

Updated on Tuesday, December 03, 2024 18:53 PM IST

फगवाड़ा | पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है, जिसके तहत भविष्य में पानी की कमी का सामना कर रहे क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड द्वारा पीने वाले पानी की  सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय निकाय मंत्री ने आज फगवाड़ा में 4.35 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के अवसर पर कहा कि नगर निगम और नगर कौंसिल में जल सप्लाई से संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण अध्ययन के बाद विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि 4.35 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से संतोखपुरा, गोबिंदपुरा, कोठरा, नकोदर रोड, पुरेवाल नगर और खलवाड़ा रोड के 8 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए 9 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसमें 1 हजार से अधिक घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इस पूरा प्रोजेक्ट 27 मई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

कैबिनेट मंत्री ने 4.35 करोड़ रुपये की लागत वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास , 8 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा साफ पानी - मई 2025 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर फगवाड़ा नवनीत कौर बल्ल को प्रोजेक्ट की प्रगति पर कड़ी नजर रखने को कहा ताकि इसे समय पर पूरा कर लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट के संबंध में पाक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, जिला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन ललित सकलानी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन कश्मीर सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह मान, दलजीत राजू व अन्य मौजूद रहे। कैप्शन- स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह 4.35 करोड़ रुपये की लागत वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट ट का शिलान्यास करते हुए ।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X