Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की जरूरत : हरविन्द्र कल्याण

Updated on Tuesday, December 03, 2024 18:52 PM IST

पंचकूला | हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि दिव्यांगों के प्रति समाज के दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाने की जरूरत है। तभी वे सामान्य लोगों की तरह विकास की मुख्य धारा से जुड़कर समाज निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि निरक्षरता से इनको दोहरा नुकसान होता है। कल्याण मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर 16 में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा मूक बधिर कल्याण सोसाइटी की ओर से किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, विस अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

विस अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए शिक्षा प्रणाली में सुधार होना चाहिए, जिससे दिव्यांग व्यक्ति साहस और विवेक के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। दिव्यांग व्यक्तियों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष अवसर प्रदान करने होंगे। सार्वजनिक स्थानों, परिवहन, और सेवाओं में उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार होना चाहिए। समाज में दिव्यांगता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 2016 में लाया गया ‘दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम’ दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 15वें एपिसोड में देशवासियों से शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए 'दिव्यांग' शब्द का प्रयोग करने का अनुरोध किया था। तब से देश-दुनिया में दिव्यांग जनों के प्रति नजरिये में व्यापक सुधार हुआ है। इस अवसर पर हरियाणा मूक बधिर कल्याण सोसाइटी की वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयरपर्सन मेघा भंडारी समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X