Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय से की मुलाकात

Updated on Tuesday, December 03, 2024 18:52 PM IST

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय से औपचारिक मुकालात की। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल और प्रदेश अध्यक्ष के बीच संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई।

राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल  बण्डारू से कई विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही सरकार की योजनाओं और संगठनात्मक विषयों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत में महिलाओं की एक बड़ी रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इसी दिन पीएम मोदी देश की महिलाओं के उत्थान के लिए बीमा सखी योजना को लांच करेंगे।

महिलाओं के उत्थान के लिए पीएम मोदी पानीपत से लांच करेंगे बीमा सखी योजना : मोहन लाल बड़ौली

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश है। प्रधानमंत्री मोदी के पानीपत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी महसूस ना हो इसके लिए व्यवस्था के नाते पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी गई है।

बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को भी पानीपत से शुरू किया था। इस योजना का मकसद देश में लिंग भेदभाव को खत्म करना और बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अब पीएम मोदी महिलाओं के उत्थान के लिए बीमा सखी योजना को लांच कर महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए पांच दिन और बढ़ाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को 5 दिसंबर तक टारगेट को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय सदस्य बनाने का भी आह्वान किया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X