Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

स्थानीय निकाय मंत्री ने अलावलपुर में 10.61 करोड़ रुपए के सीवरेज प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

Updated on Tuesday, December 03, 2024 18:51 PM IST

चंडीगढ़ | अलावलपुर में सैनीटेशन सुविधाओं के सुधार की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा.रवजोत सिंह ने 10.61 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीवरेज प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा । इस मौके लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैक्ट का उद्देश्य सीवरेज सम्बन्धित लोगों की लंबे समय से चली आ रही माँग को पूरा करते अलावलपुर को पंजाब में सबसे साफ़- सुथरा बनाना है।

डा.रवजोत सिंह ने आगे बताया कि इस प्रोजैक्ट के द्वारा 10452 आबादी को कवर किया जाएगा, जिसमें 896 मीटर इंटरसैपटिंग सीवरेज लाईन, एक 2 एम.एल.डी. सामर्थ्या वाला सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, मेन पम्पिंग स्टेशन, 100 मीटर राइजिंग लाईन और एक स्क्रीनिंग चैंबर शामिल है।

एस.टी.पी. सहित नया सीवरेज सिस्टम 10 हज़ार से अधिक लोगों को मुहैया करवाएगा सीवरेज सुविधाएं: डा. रवजोत सिंह

डा. रवजोत सिंह ने बताया कि मौजूदा समय गंदे पानी को गाँव के छप्पड़ में फैंका जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस नए प्रोजैक्ट के साथ गंदे पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा साफ़ करके फिर सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे गाँव के छप्पड़ को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकेगा।

डा. रवजोत सिंह ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए वचनबद्ध है और लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए राज्य में अनेक प्रोजैक्टों की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास में नई मिसालों कायम की जा रही है। उन्होंने कहा कि अलावलपुर शहर में लगाए जा रहे इस प्रोजैक्ट ने राज्य के विकास की तरफ एक और मील पत्थर स्थापित किया है।

इस मौके पर अन्यों के इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसवीर सिंह, हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, प्रधान नगर कौंसिल नीलम रानी, मुख्य इंजीनियर सतनाम सिंह, सुपरडैंट इंजीनियर अशीस राय, कार्यकारी इंजीनियर जतीन वासुदेवा और कार्य साधक अधिकारी नगर कौंसिल अलावलपुर रामजीत सिंह भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X