Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पाइटैक्स से पंजाब के कारोबारियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच:धालीवाल

Updated on Monday, December 02, 2024 18:16 PM IST

अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के माध्यम से पंजाब के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है। उक्त विचार पंजाब के एनआरआई मामलों बारे मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने  अमृतसर के रंजीत ऐवेन्यू स्थित पाईटैक्स मैदान में आयोजित होने जा रहे 18वें पाईटैक्स से पहले सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई शहरों में ट्रेड फेयर आयोजित किए जाते हैं लेकिन पाईटैक्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। जिसके चलते यहां इस बार अफगानिस्तान, इजिप्ट, पाकिस्तान, थाईलैंड समेत जहां कई देश भाग ले रहे हैं। 

पाइटैक्स में ट्रैफिक रहेगी सुचारू, जनता की सुरक्षा को तैनात रहेगी पुलिस: भुल्लर

यह अब यहां का सबसे प्रतिष्ठित एवं इंतजार वाला आयोजन बन चुका है। अमृतसर ही नहीं बल्कि पंजाब के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस अवसर पर बोलते हुए अमृतसर की जिला उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि पांच दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के कारोबारियों को अमृतसर में आकर जहां अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है वहीं स्थानीय कारोबारियों के पड़ोसी राज्यों के साथ संबंध मजबूत होते हैं। साक्षी साहनी ने बताया कि पंजाब सरकार इस आयोजन में पूरी तरह से सहयोग कर रही है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के संस्थान मार्कफैड, मिल्फैड, पेडा, अमृतसर विकास प्राधिकरण, पंजाब खादी एवं विलेज इंडस्ट्री कारपोरेशन, पंजाब टूरिज्म, पंजाब एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन, पीएसआईईसी, पीआईडीबी, ग्माडा, पंजाब इंफोटेक, पनसप, पीएसडब्लयूसी तथा पंजाब मंडी बोर्ड समेत कई विभाग इसमें भाग ले रहे हैं। साक्षी साहनी के अनुसार पंजाब सरकार के सहयोग से चल रहे करीब 50 महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप इस बार पाईटैक्स में भाग ले रहे हैं।

पांच दिसंबर से गुरू की नगरी में जुटेंगे आठ राज्यों व चार देशों के 600 कारोबारी

 

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस आयोजन में हर साल लाखों लोग आते हैं। यहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने तथा पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए  पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने कहा कि चार पड़ोसी देशों के अलावा देश के आठ राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के कारोबारी यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाईटैक्स में पहली बार गुजरात स्टेट हैंडलूम एवं हेडीक्राफ्ट डिवेल्पमेंट कारपोरेशन के बीस कारोबारी पाईटैक्स में भाग ले रहे हैं।

इसके अलावा नेशनल जूट बोर्ड, जम्मू-कश्मीर टे्रड प्रमोशन आग्रेनाइजेशन, केवीआईसी, नाबार्ड, टैक्सटाइल मैनफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमएसएमई मंत्रालय के कारोबारी भाग ले रहे हैं। गिल्होत्रा ने बताया कि पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार पाईटैक्स के दौरान टूरिज्म अवार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा पंजाब की पुरातन संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए हेरिटेज शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड स्टार जिम्मी शेरगिल विशेष रूप से भाग लेंगे।

गिल्होत्रा ने कहा कि यहां इस बार  जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब,राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली तथा केंद्र शासित प्रदेश लेह-लद्दाख के कारोबारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल यहां तीन लाख से अधिक लोगों ने भ्रमण किया था। इस बार यह संख्या बढऩे की उम्मीद है।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि 2005 में पाईटैक्स 50 कारोबारियों के सहयोग से शुरू किया गया था। जिसका आज विस्तार हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले साल यहां 530 स्टॉल लगाए गए थे। इस बार स्टॉल की संख्या 600 से पार हो चुकी है। पिछले साल जहां पूरा पाईटैक्स 20 हजार स्केयर मीटर के क्षेत्र में लगाया गया था वहीं इस बार इसका दायरा बढक़र 25 हजार स्केयर मीटर तक पहुंच चुका है। पड़ोसी राज्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल लेह लद्दाख से जहां केवल तीन कारोबारी आए थे वहीं इस साल दस कारोबारी अपने उत्पाद लेकर यहां आ रहे हैं। इस अवसर पर विधायक जसबीर सिंह, आप के शहरी प्रधान मनीष अग्रवाल, अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक तलवाड़,  पीएचडीसीसीआई के स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X