Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने व अनुसंधान को बढ़ावा देने वाली पहलों को प्राथमिकता व पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर किया जाएगा लागू : आरती सिंह राव

Updated on Saturday, November 30, 2024 18:58 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा राज्य में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने व अनुसंधान को बढ़ावा देने वाली पहलों को प्राथमिकता व पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी है। सरकार प्रदेश ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो चिकित्सा उत्कृष्टता और नवाचार को प्रोत्साहित करता है। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार की सांय गुरुग्राम के हयात रीजेंसी में यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के 34वें नॉर्थ जोन वार्षिक सम्मेलन 'यूजिकॉन-24 में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई थीं । इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

गुरुग्राम में यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के 34वें नॉर्थ जोन वार्षिक सम्मेलन 'यूजिकॉन-24 को किया संबोधित

स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव ने वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा हमेशा स्वास्थ्य सेवा पहलों को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है, और इस तरह के आयोजन  चिकित्सा विज्ञान और रोगी देखभाल को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रमुख कारक बनते हैं। उन्होंने आशा जताई कि चिकित्सकों का यह सम्मेलन स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने, अत्याधुनिक अनुसंधान को आगे बढ़ाने और चिकित्सा पेशेवरों के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जगत के इस प्रकार के आयोजन ना केवल नए विचारों और समाधानों को बढ़ावा देते हैं बल्कि बड़े पैमाने पर समाज को भी लाभान्वित करते हैं। उन्होंने कहा कि समग्र स्वास्थ्य और कल्याण हर किसी की क्षमता को बढ़ाने में मददगार हो सकता है इसी ध्येय के साथ हरियाणा में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने आयोजकों से आह्वान भी किया कि वे सम्मेलन में हुई चर्चाओं के सार्थक परिणामों को साझा करें, ताकि हम राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए चिकित्सकों के बहुमूल्य सुझावों का उपयोग कर सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में नए आविष्कारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही  यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्मारिका का भी विमोचन किया।

स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया गया कि उक्त सम्मेलन में उत्तर क्षेत्र के एक हजार युवा यूरोलॉजिस्ट  अपने अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन में गुरुग्राम के विभिन्न अस्पतालों से 10 से अधिक लाइव ऑपरेशन प्रसारित किए जाएंगे। यूरोलॉजी के हालिया विकास के 3 लाइव ऑपरेशन भी किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री को हरियाणा यूरोलॉजी एसोसिएशन की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि एसोसिएशन के गठन के समय इसमें 12 सदस्य थे जिनकी संख्या आज बढ़कर 80 से अधिक हो गयी है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X