Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने में पहल के लिए विश्व बैंक का आभार : राव नरबीर सिंह

Updated on Saturday, November 30, 2024 18:58 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने में पहल करने के लिए विश्व बैंक का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक हरियाणा में इसके लिए लगभग 3650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में सहयोग देगा। हरियाणा में विश्व बैंक द्वारा   परियोजनाओं  में 70 प्रतिशत का योगदान दिया जायेगा जबकि 30 प्रतिशत राज्य सरकार की भागीदारी होगी। इस फंडिंग में विश्व बैंक की लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट-इन-ऐड भी शामिल होगी।

राव नरबीर सिंह कल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज वैश्विक समस्या बन गया है। आने वाले समय में वायु गुणवत्ता सूचकांक को नियंत्रण में रखना अति आवश्यक है। अभी से हमें जागरूक होना है। विश्व बैंक के साथ हरियाणा सरकार मिलकर वर्ष 2030 तक हरियाणा को वायु प्रदूषण मुक्त बनाने की योजनाओं पर कार्य करेगी। एनसीआर में हमें इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर जाना होगा। 250-300 इलेक्ट्रिक बसें और खरीदी जाएँगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसें व रैपिड रेल के संचालन को बढ़ावा दिया जायेगा। सर्दियों  में दिल्ली के आसपास स्मोग से वायु प्रदूषण पर विश्व बैंक ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और गुरुग्राम के अलावा मुख्यमंत्री ने सोनीपत शहर को भी वायु प्रदूषण मुक्त शहरों में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि 500 किलोमीटर तक की सड़कों के किनारों से रेत न उड़े, इसके लिए सीमेंटेड सड़कें बनाई जाएँगी।

अरावली पर्वत श्रृंखला में सऊदी अरब की तर्ज पर बनाई जाएगी ग्रीन वॉल पर्यावरण मंत्री ने कहा कि साऊदी अरब रेगिस्थानी देश है परंतु वहां के लोगों ने रेतीली धरती को हरित बनाया है और ग्रीन वॉल खड़ी की है। आज साऊदी अरब ने बहुत तरक्की की है और खाद्यानों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे साऊदी अरब का दौरा करेंगे और वहां पर स्थापित ग्रीन वाल का अवलोकन कर उसके बाद प्रदेश के अरावली क्षेत्र को ग्रीन वॉल स्थापित करने की संभावनाए तलाशी जाएगी। इससे पर्यावरण संतुलन  भी स्थिर रहेगा। उन्होंने कहा कि  विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। और शोध को बढ़ावा दिया जा रहा है। हर आदमी ,हर संस्थान को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X