Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भारत सशक्त : ओम बिरला

Updated on Saturday, November 30, 2024 18:58 PM IST

चंडीगढ़ | लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने युवा शक्ति को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, दिक्षा के बाद आप जीवन में नए कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, ऐसे में अपनी भारतीय संस्कृति की विरासत को आधार मानते हुए देश के सभ्य नागरिक के रूप में विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में भारत आज बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।

लोकसभा अध्यक्ष आज जिला फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। समारोह में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री  विपुल गोयल विशिष्ट अतिथि रहे।

मानव रचना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला , हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल रहे विशिष्ट अतिथि

दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ विधिवत रूप से हुआ। विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. ओपी भल्ला को नमन किया गया। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएच.डी की करीब 1500 से अधिक डिग्री प्रदान की गई साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

लोकतांत्रिक प्रणाली बन रही दुनिया के लिए अनुकरणीय : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की अतुल्य पहचान है। शासन चलाने की सर्वश्रेष्ठ पद्धति भारत की है और यही कारण है कि भारत की तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का दुनिया के अन्य देश भारत का अनुकरण कर रहे हैं। लोकतंत्र की मजबूत ताकत ही है कि हमारा भारत 21 वीं सदी में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने गौरवांवित होते हुए कहा कि दुनिया भर में शिक्षा, चिकित्सा, आईटी , ऑटोमोबाइल सहित हर क्षेत्र में भारतीयों के आत्मविश्वास, काम करने के जुनून, संस्कार के साथ ही बौद्धिक क्षमता व परिवर्तन करने का जज्बा होने से हम सर्वोपरि हैं। उन्होंने बताया कि लोकमत व लोकजनमत के साथ हम देश को आगे बढ़ा रहे हैं साथ ही विविधता में एकता का संदेश देते हुए विकसित भारत की ओर सार्थक कदम बढ़ाने में हर भारतवासी अपना दायित्व निभा रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं का आह्वान किया कि हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं और वे अपनी नई ऊर्जा शक्ति के सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन में राष्ट्र हित की सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हम संविधान के अंगीकृत करने के 75 साल को गौरवपूर्ण ढंग से मना रहे हैं हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता व बन्धुत्वता के सूत्र में पिरोते हुए संवैधानिक अधिकार दिए हैं और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। उन्होंने डिग्री धारकों को पूरे उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने अभिभावकों व शिक्षकों द्वारा दिये गए संस्कार व शिक्षा को जीवन मे आगे बढ़ाते हुए युवा समाज हित मे अपना योगदान दें। साथ ही उन्होंने मानव रचना विश्वविद्यालय प्रबंधन को भी 27 साल से शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ग्लोबल चेंज मास्टर तैयार कर रहा हरियाणा : विपुल गोयल

समारोह में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने लोकसभा अध्यक्ष का जिला फरीदाबाद में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरा पर बेहतर शैक्षणिक माहौल व आधारभूत ढांचागत विकास के साथ युवा शक्ति को संस्कारवान बनाते हुए ग्लोबल चेंज मास्टर तैयार करने में हरियाणा सरकार अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने समारोह में डिग्री धारक युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज यह गौरव का क्षण है जिसमें आप जीवन के नए पायदान पर कदमरख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज विश्व में हर प्रतिष्ठित कम्पनी में भारतवासी उच्च पदों पर आसीन हैं। ऐसे में भारत पूरी दुनिया का केंद्र बिंदु बन चुका है और हमारी युवा पीढ़ी का यही जज्बा व उनकी सकारात्मक विचारधारा विकसित भारत की दिशा में बढ़ते कदम का साक्षात प्रमाण है। उन्होंने डिग्री धारकों को कहा कि वे जहां भी दुनिया मे जाएं अपने पेरेंट्स, टीचर्स द्वारा दिये गए संस्कारों के फलीभूत उनका मान सम्मान रखते हुए भारतीय संस्कृति को कभी न भूलें।

पीएच.डी की मानद उपाधि से इन्हें किया अलंकृत :

दीक्षांत समारोह में मानव रचना विश्वविद्यालय की ओर से सांसद  अनुराग शर्मा, चेयरपर्सन हरियाणा जल स्रोत केशनी आनंद अरोड़ा,  आलोक शर्मा,  पंकज बंसल, पद्म रानी रामपाल,  संजय सेठी, डॉ. तनुजा सिंह,  आनंद मेहता, डॉ. मनहेल थाबेट व  प्रदीप मोहंती को पीएचडी की मानद उपाधि से अलंकृत किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X