Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने हथियारों की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा, 8 आधुनिक पिस्तौल बरामद

Updated on Saturday, November 30, 2024 16:26 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के प्रयासों के तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने दो व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हथियारों की खेप सौंपने के लिए किसी अन्य संचालक का इंतजार कर रहे थे। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ निक्कू और गुरविंदर सिंह उर्फ गांधी दोनों निवासी गांव कौलोवाल, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने इन आरोपियों के कब्जे से आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें चार गलौक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), दो तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना .30 बोर पिस्तौल समेत 10 कारतूस शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए किसी का इंतजार कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआई अमृतसर की टीमों को पता चला कि कुछ लोग पाकिस्तान से भारत में हथियारों की बड़ी खेप तस्करी करने में शामिल हैं। इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने जाल बिछाकर आरोपियों जगजीत उर्फ निक्कू और गुरविंदर उर्फ गांधी को अमृतसर के घरींडा के पास नूरपुर पधरी से उस समय गिरफ्तार किया जब वे खेप की डिलीवरी के लिए किसी का इंतजार कर रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर ने इस मॉड्यूल के मुख्य सरगना की भी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस मॉड्यूल का मुख्य सरगना एन्क्रिप्टेड एप्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में था। मामले के अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 66, तिथि 29.11.2024 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनसी) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X