Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

पूर्व जर्मन चांसलर मर्केल का दावा : पुतिन ने मुझपर छोड़ा कुत्ता

Updated on Saturday, November 30, 2024 08:22 AM IST

मॉस्को | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्कल से दोबारा माफी मांगी है। पुतिन ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने चांसलर मर्केल को कुत्ते से डराने की कोशिश की थी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने ये जानबूझकर नहीं किया था।

दरअसल, ये घटना 2007 की है। जब एंजेला मर्केल और पुतिन की मुलाकात हो रही थी। इस मीटिंग के दौरान वहां पर पुतिन का पालतू लैब्राडोर कुत्ता ‘कोनी’ आ गया था। इससे मर्केल काफी डर गई थीं। तब ये मामला काफी चर्चा में रहा था।

रूसी राष्ट्रपति की सफाई- मैंने जानबूझकर नहीं डराया, माफी चाहता हूं

17 साल बाद अब यह घटना फिर से चर्चा में इसलिए है क्योंकि एंजेला मर्केल ने अपने संस्मरण 'फ्रीडम' में किया है। यह किताब 26 नवंबर को रिलीज हुई है। मर्केल ने इसमें अपने 16 साल के कार्यकाल के दौरान राजनीतिक और निजी जिंदगी से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया है। 273 पेज की यह किताब 30 से ज्यादा देशों में बिक रही है।

मर्केल बोलीं- पुतिन से मिलने से पहले उन्हें मैसेज भिजवाया था, एंजेला मर्केल ने अपने संस्मरण में लिखा है-

मुझे पता था कि पुतिन कभी-कभार विदेशी मेहमानों के साथ मीटिंग में अपने पालतू कुत्ते को भी ले आते हैं। साल 2006 में मॉस्को में उनसे मुलाकात से पहले मैंने अपने एक सहयोगी के जरिए पुतिन की टीम को संदेश भिजवाया और कहा कि मेरी मीटिंग के दौरान कुत्ते को वहां न लाएं। क्योंकि मुझे कुत्तों से डर लगता है।

चांसलर मर्केल ने लिखा है कि तब पुतिन ने मेरी बात मानी थी और अपने पालतू कुत्ते के बिना मुझसे मिलने आए थे। तब उन्होंने मुझे एक बड़ा सा खिलौने वाला कुत्ता गिफ्ट किया था और कहा था कि यह काटता नहीं है।

एंजेला मर्केल ने किताब में आगे लिखा है-

एक साल बाद रूस के सोची में मेरी और पुतिन की फिर से मुलाकात हुई। मैं उनसे बातचीत कर ही रही थी कि एक बड़ा सा कुत्ता कमरे में आ गया। मैंने उसे अनदेखा करने की कोशिश की लेकिन वह मेरे बिल्कुल नजदीक आ गया। इससे असहज हो गई। सामने कैमरे थे और फोटोग्राफर तस्वीरें खींच रहे थे।

मर्केल ने आगे लिखा है कि पुतिन का चेहरा बता रहा था कि उन्हें ये देखकर अच्छा लग रहा है। शायद वह देखना चाहते थे कि मैं मुश्किलों में कैसे बर्ताव करती हूं। वह अपनी ताकत का छोटा सा प्रदर्शन कर रहे थे। मैंने खुद को शांत रखने की कोशिश की और फोटोग्राफर्स पर ध्यान देने की कोशिश की और सोचा कि यह समय भी बीत जाएगा।

17 साल बाद पुतिन ने दोबारा माफी मांगी

पुतिन से पत्रकारों ने इस मामले को लेकर सवाल पूछा। इस पर पुतिन ने कहा- सच कहूं तो मुझे नहीं पता था कि वे कुत्ते से डरती हैं। हालांकि, फिर भी मैंने मर्केल से माफी मांग ली थी। अगर मुझे पता होता तो मैं ऐसा कभी नहीं करता।

पुतिन ने आगे कहा- "मैं एंजेला मर्केल से दोबारा माफी मांगता हूं। मैं बिल्कुल ऐसा नहीं चाहता था। अब अगर वे मुझसे मिलने आएंगी तो फिर से ऐसा नहीं होगा।"

मर्केल ने अपनी किताब में पुतिन से मुलाकात का एक और किस्सा लिखा है। उन्होंने कहा कि वह 2006 पुतिन के साथ साइबेरिया गई थी वहां कुछ लोग लकड़ी के घरों में रह रहे थे। पुतिन ने उन घरों की तरफ इशारा करते हुए उन्हें कहा कि वहां गरीब लोग रहे हैं जिन्हें आसानी से बहकाया जा सकता है।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में ऐसे ही लोग रहते थे। उन्हें 2004 में सरकार के खिलाफ भड़काने के लिए अमेरिका ने इस्तेमाल किया था। हालांकि पुतिन ने ये भी कहा कि वे रूस में कभी ऐसा नहीं होने देंगे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X