नाइजीरिया | नाइजीरिया के उत्तर में नाइजर नदी पर एक नाव हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। नाव कोगी राज्य से एक फूड मार्केट जा रही थी, इसी दौरान पलट गई।
200 लोगों को लेकर फूड मार्केट जा रही थी
इस पर करीब 200 लोग सवार थे। इमरजेंसी सर्विस एजेंसी की प्रवक्ता सैंड्रा मूसा ने कहा कि गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि ओवरलोडिंग की वजह से ऐसा हुआ।