Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेशवासियों को बेहतरीन परिवहन सुविधा देने के लिए सभी प्रकार की टूटी-फूटी/जर्जर बसों को हटाया जाएगा : अनिल विज

Updated on Friday, November 29, 2024 18:23 PM IST

सिरसा | हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतरीन परिवहन सुविधा देने के लिए सभी प्रकार की टूटी-फूटी/जर्जर बसों को हटाया जाएगा क्योंकि हम लोगों को बेहतरीन परिवहन सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैंने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हुए हैं कि प्रतिदिन वे दिन में दो-तीन बार जाकर अपना बस स्टैंड चेक करेंगें। अगर कोई आम आदमी भी सफाई के संबंध में शिकायत करेगा तो मैं उस संबंध में कार्रवाई करूंगा। विज आज सिरसा में जिला लोक संपर्क व कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत पत्रकारों द्वारा बस अड्डों की सफाई के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

सारे हरियाणा के बस स्टैंड धूल चुके हैं और साफ हो गए हैं - विज

सिरसा में एसी बस नहीं है और यहां पर हरियाणा रोडवेज का महाप्रबंधक भी नहीं है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने अभी-अभी डिपार्टमेंट के बारे में देखा है और जानकारी ली है और सभी प्रकार की दिक्कतों को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारे हरियाणा के बस स्टैंड धूल चुके हैं और साफ हो गए हैं तथा बस अडडों से सारे अतिक्रमण हट गए हैं।

सूर्य घर योजना के अंतर्गत अब तक 1 लाख कलेक्शन लग चुके, लोगों की मांग पर ओर भी कनेक्शनों को दिया जाएगा - विज

बिजली के कनेक्शन न मिलने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि अभी ऐसी कोई दरखास्त नहीं आई है यह अगर आएगी तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 किलोवाट तक के कनैक्शन सूर्य घर योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 1 लाख कलेक्शन लग चुके हैं और लोगों की मांग पर ओर भी कनेक्शनों को दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी को 10 किलोवाट से अधिक क्षमता का कनैक्शन चाहिए तो उसको नियमित बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा।

बिजली के प्रवाह के दौरान तारों को ठीक करने के लिए आधुनिक उपकरणों को लिया जाएगा- विज

शहरों में बिजली की लटकते तारों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि इन सब लटकती हुई तारों के जाल को हटाने के लिए मैंने कह दिया है और सारे हरियाणा में काम हो भी रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक टेक्निकल काम है इसमें काफी समय लगेगा। विज ने कहा कि मैंने कहा है कि चलती हुई तारों अर्थात जिनमें बिजली का प्रवाह हो रहा है उनको भी हम ठीक कर सके, उस संबंध में भी उपकरणों को लिया जा रहा है। लंबित कनेक्शन को देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि मैं इसका बैकलॉग देखता हूं और मैं कोशिश करूंगा कि जल्द ही ये कनैक्शन दिए जाएं।

केंद्र एसवाईएल, हिन्दी भाषी क्षेत्र और चण्डीगढ के मुदे पर हमारा मार्गदर्शन करें तो हम अपनी नई राजधानी भी बना सकते हैं - विज

पंजाब के साथ एसवाईएल के पानी, 107 गांव और चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि हमारा सबसे बड़ा मुद्दा एसवाईएल का है, हिंदी भाषा क्षेत्र भी हमें मिलना चाहिए और जब तक वह नहीं मिलते इसलिए हम चण्डीगढ में अपनी विधानसभा बनाने जा रहे हैं और हिंदी भाषा क्षेत्र मिल जाए और केंद्र उसमें हमारा मार्गदर्शन करें तो हम अपनी नई राजधानी भी बना सकते हैं।

हम नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने का काम कर रहे हैं- विज

नशे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने का काम करेंगे और नशे को पूरी तरह से यहां से साफ करेंगे। इस दौरान उन्होंने सिरसा के एसपी को निर्देश दिये कि इस संबंध में सख्त कार्रवाई की जाए।

हम लोगों को बेहतरीन परिवहन सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प हैं , मैंने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश- प्रतिदिन वे दो-तीन बार जाकर अपना बस स्टैंड चेक करेंगें : विज

गांव में नशा बिकने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में हरियाणा ने एक नशा मुक्ति बोर्ड बनाया हुआ है और नशा रोकने के लिए बोर्ड काम कर रहा हैं तथा पुलिस भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिरसा पंजाब के साथ लगता है उसके कारण से भी यह दिक्कत है। हमने डबवाली अलग से एक जिला बना दिया है और नशा रोकने के संबंध में प्रयास जारी है।

नेता चुनना पार्टियों में होता है, जहां पार्टी नहीं होती वहां धड़े होते हैं वहां चुनाव आसान नहीं है - विज

कांग्रेस आज हार की समीक्षा कर रही है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लगभग 2 महीने हो गए हैं और यह हार की अब तक समीक्षा कर रहे हैं। विज ने कहा कि हार का कारण मैं बताता हूं, हार का कारण यह है कि जहां-जहां चुनाव हो रहे थे और जिस प्रदेश में राहुल गांधी जाते है वहां-वहां कांग्रेस हार जाती है और यही कारण हार का है। अब ये इन्होंने देखना है कि इस सबको ये कैसे रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक विधायक दल के नेता चुनने की बात है तो नेता चुनना पार्टियों में होता है, जहां पार्टी नहीं होती वहां धड़े होते हैं वहां चुनाव आसान नहीं है।

मैं लोगों के दिखाएं रास्ते पर चलता हूं और मैं काम करता हूं- विज

आज अंबाला सिरसा में आ गया है और लोगों का अनिल विज पर बड़ा विश्वास है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनको लोग ही रास्ता दिखाते हैं और मैं लोगों के दिखाएं रास्ते पर चलता हूं और मैं काम करता हूं। सिरसा आकर बहुत अच्छा लगता है और सारा हरियाणा बहुत बढ़िया है।

17 शिकायतों में से 9 का निपटारा, आठ पर रिपोर्ट तलब- विज

उन्होंने कहा कि आज सिरसा में जिला लोक संपर्क व कष्ट निवारण समिति की बैठक थी और इस बैठक में इस टर्म में मैं आज पहली बार आया हूं। आज की बैठक में 17 शिकायतें रखी गई थी जिनमें से 9 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है और आठ शिकायतों पर अगली मीटिंग के लिए रिपोर्ट तलब की गई है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X