Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शिक्षा बोर्ड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप दक्षता आधारित मूल्यांकन विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

Updated on Friday, November 29, 2024 18:22 PM IST

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दक्षता आधारित मूल्यांकन विषय पर आज बोर्ड परिसर में स्कूली शिक्षा में सहयोगी संगठन एजुकेशनल इनिशिएटीवज़, अहमदाबाद के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा जगत से जुड़े हुए प्रदेशभर से लगभग 250 विषय-विशेषज्ञों द्वारा भाग लिया गया और दक्षता आधारित मूल्यांकन विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड सचिव श्री अजय चोपड़ा, ह.प्र.से. द्वारा की गई। बोर्ड सचिव द्वारा यहां पधारे सभी विषय-विशेषज्ञों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बोर्ड सचिव ने अपने सम्बोधन में बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दक्षता आधारित मूल्यांकन की और तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में दक्षता परख प्रश्नों पर बल दिया जाएगा, जिससे बोर्ड परीक्षाएं केवल परीक्षा न रहकर विद्यार्थी के अधिगम प्रक्रिया का विस्तार भी बन सकेगी। बोर्ड का लक्ष्य आज के प्रतियोगी वातावरण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना भी है।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षकों को दक्षता आधारित शिक्षा और मूल्यांकन के बारे में अवगत करवाना रहा। कार्यशाला में दक्षता आधारित मूल्यांकन की परिभाषा, उसके फायदे एवं विद्यार्थियों के विकास में उसके सहयोग के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। स्कूली शिक्षा में सहयोगी संगठन एजुकेशनल इनिशिएटीवज़, अहमदाबाद के प्रतिनिधि निश्चल शुक्ला व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा दक्षता आधारित प्रश्रों की पहचान करने एवं स्कूली शिक्षा में इन प्रश्रों का समावेश करने के विभिन्न तरीकों के बारे में विषय-विशेषज्ञों को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X