Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री ने राज्य की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए विश्व बैंक से सहायता मांगी

Updated on Friday, November 29, 2024 18:22 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य की गंभीर चुनौतियों का समाधान करने के लिए विश्व बैंक से पूर्ण समर्थन की मांग की। भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तीय सहायता के संबंध में राज्य का पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार की वित्तीय और संस्थागत संरचना को मजबूत करने, विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इन सुधारों संबंधी राज्य के ठोस एजेंडे को प्रदर्शित करते हुए कहा कि उनकी ओर से यह वित्तिय सहायता मांगने का उद्देश्य वित्तिय सूझ-बूझ, बेहतर प्रशासन और कुशल सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

कई प्रमुख क्षेत्रों में वित्तीय सहायता देने के लिए राज्य का पक्ष मजबूती से रखा , राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को दे रही है प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से राज्य की विकास प्राथमिकताओं को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सहायता बुनियादी ढांचा विकास, मानव संसाधन विकास और सामाजिक कल्याण पहलों को गति देगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग से पंजाब समृद्धि और विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि  पर्यावरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उनकी सरकार भूजल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर रही है और उपजाऊ भूमि के अधिकतम हिस्से को नहरी पानी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इससे न केवल बिजली की खपत में कमी आएगी बल्कि गिरते भूजल स्तर को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नहरों के किनारों को पक्का करने, पुराने खालों को पुनर्जीवित करने और किसानों को सतही पानी का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण भूजल स्तर लगभग एक मीटर बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने खेती के लिए सौर ऊर्जा आधारित मोटरों का कार्यक्रम तैयार किया है। इससे किसानों की आय में कई गुना बढ़ोतरी होगी। उन्होंने ने बताया कि अगले पांच वर्षों में राज्य सरकार बड़ी संख्या में कृषि मोटरों को सौर ऊर्जा आधारित बनाने में सक्षम होगी। एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को धान की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने हेतु नई नीतियां बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल पंजाब की मुख्य खाद्य सामग्री नहीं है, लेकिन राज्य के किसान पूरे देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए धान की खेती कर रहे हैं। दालें, मक्का और अन्य फसलों को बढ़ावा देना आवश्यक है और इन फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाना समय की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए पहले ही विभिन्न प्रोजेक्टों पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को फल और सब्जियों के निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेहनती किसानों और उपजाऊ भूमि के कारण पंजाब की कृषि उत्पादकता दुनिया में सबसे अधिक है। सरकार फसली विविधता अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रयासरत है। भूजल में भारी धातुओं और अन्य तत्वों की उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्व बैंक से उत्तर प्रदेश में चल रहे एक परियोजना की तर्ज पर पंजाब में भी एक परियोजना शुरू करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सहमति जताते हुए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे ने कहा कि वे इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले ही इस प्रकार की परियोजना में विश्व बैंक सहयोग कर चुका है। राज्य सरकार से लगातार बैठकें करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई बातें स्पष्ट हो जाएंगी। चेयरमैन ने कहा कि विश्व बैंक की टीम क्रांतिकारी सुधारों को लागू करने के लिए पंजाब के दृढ़ इरादे से प्रभावित हुई है।

अगस्ट टैनो क्वामे ने विकास और प्रगति के लिए पंजाब की क्षमता को स्वीकारते हुए एक मजबूत और लचीले सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन ढांचे के महत्व पर जोर दिया और पंजाब के प्रयासों का समर्थन करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक बड़े शहरों में सहयोग के क्षेत्रों, वित्तीय विशेषज्ञता, डेटा साझाकरण और अन्य सेवाओं की खोज कर रहा है। अगस्ट टैनो क्वामे ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की सराहना की और कहा कि बैंक देश के अन्य हिस्सों में भी इन परियोजनाओं को अपनाने पर विचार कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X