Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मंत्री हरदीप मुँडियां ने निजी चैनल के कार्यक्रम में अपने विभागों का रोडमैप प्रस्तुत किया

Updated on Friday, November 29, 2024 15:30 PM IST

चंडीगढ़ |  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्यवासियों को पारदर्शी, निर्विघ्न , भ्रष्टाचारमुक्त और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना प्राथमिकता दे रही है। सरकार लोगों की रोटी, कपड़े के साथ मकान की बुनियादी जरूरत पूरी करने के लिए प्रयासरत है। यह बात पंजाब के माल, भवन निर्माण, शहरी विकास और जल आपूर्ति व स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुँडियां ने बीती देर शाम चंडीगढ़ में एक निजी चैनल पर आयोजित रियल एस्टेट सम्मेलन के दौरान अपने विभागों का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए कही।

हरदीप मुँडियां ने कहा कि राज्य में योजनाबद्ध शहरी विकास को प्राथमिकता देने और इससे जुड़े लोगों व शहरवासियों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बड़े शहरों की तर्ज पर हर शहर में अर्बन एस्टेट बनाए जाएंगे, जो अति आधुनिक नक्शे तहत बेहतर बुनियादी सुविधाओं से युक्त होंगे। इस संबंध में हर शहर का सर्वेक्षण किया जा रहा है और विभाग जल्द ही इन्हें विकसित करेगा।

शहरी विकास और आवास निर्माण विभाग की विकास प्राधिकरणों ने संपत्तियों की पारदर्शी ई-नीलामी के माध्यम से दो बार में 5000 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। कैबिनेट मंत्री मुँडियां ने कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता जवाबदेही एवं पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाना है।  लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष कैंप विभिन्न विकास ऑथोरिटीयों द्वारा  51 प्रमोटरों/बिल्डरों को  कॉलोनियों के लाइसेंस ,कंप्लीशन सर्टिफिकेट,लेटर ऑफ इंटेंट,जोनिंग प्लान,बिल्डिंग प्लान,प्रमोटर पंजीकरण प्रमाणपत्र और लेआउट प्लान आदि प्रदान किए गए। अब दूसरा कैंप 3 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें 100 से अधिक प्रमोटरों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

3 दिसंबर को लगेगा दूसरा विशेष कैंप, 100 से अधिक प्रमोटरों/बिल्डरों को दिए जाएंगे प्रमाणपत्र"

मुँडियां ने आगे कहा कि मुख्य मंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार वायदे नहीं गारंटी देती है जो हर हाल में पूरी की जा रही है। लंबे समय से बिना एन ओ सी के प्लॉट की रजिस्ट्री काम लटका पड़ा था जिस संबंधी सरकार द्वारा कानून पास कर अधिसूचना जारी की गई। 500 गज तक के प्लॉट की बिना एनओसी रजिस्ट्री होगी । 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक तीन महीने के लिए यह प्रक्रिया चालू रहेगी।

एक प्रश्न के जवाब में कैबिनेट मंत्री मुँडियां ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोषी पाया गया या शिकायत प्राप्त हुई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता के लिए अपना मोबाइल नंबर (84276-90000) साझा किया, जिस पर विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की बुनियादी ईमानदार एवं कुशल प्रशासनिक सेवाएं देनी हैं।

मुँडियां जिनके पास जलापूर्ति एवं सेनिटेशन विभाग भी है,ने कहा कि हर गांववासी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 2174 करोड़ रुपये की लागत से नहरी जल आपूर्ति से जुड़े 15 प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित भी किया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X