Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर के 450वर्षीय स्थापना दिवस के लिए स्पीकर ने की बैठक

Updated on Thursday, November 28, 2024 19:35 PM IST

चंडीगढ़ | अमृतसर के 450वें स्थापना दिवस, जो वर्ष 2027 में मनाया जाएगा, को भव्य तरीके से मनाने के संबंध में पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने अमृतसर की धार्मिक, सामाजिक और अन्य संस्थाओं के साथ बैठक की और उनसे सुझाव मांगे कि इसे कैसे बेहतर ढंग से मनाया जा सकता है।

इस बैठक में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे पास केवल दो साल का समय है, और इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए व्यापक तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्याएं इस समय सफाई, बिजली की लटकती तारें और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना हैं।

इस विचार चर्चा को आगे बढ़ाते हुए में स जसविंदर सिंह एडवोकेट ने सुझाव दिया कि बाहर से आने वाले यात्रियों को सही मार्गदर्शन नहीं मिलता। इस वजह से अमृतसर के मेन गेट से श्री दरबार साहिब तक संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि श्री दरबार साहिब के आसपास के आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जागरूक किया जाए कि वे अपनी छतों पर पौधे लगाएं ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और आने वाले यात्रियों पर अच्छा प्रभाव पड़े।

विभिन्न संस्थाओं से विचार-विमर्श किया

अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने ध्यान दिलाया कि हाल गेट से जलियांवाला बाग तक बड़ी संख्या में भिखारी मौजूद हैं, जिन्हें वहां से हटाना बेहद जरूरी है। साथ ही, अवैध कब्जे और आवारा कुत्तों की समस्या का भी समाधान करना होगा।

विचार-विमर्श के बाद स संधवां ने कहा कि सरकार 450वर्षीय स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हर दो महीने में बैठक की जाएगी।

स संधवां ने सभी संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि वे 450वर्षीय मनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और योजनाएं तैयार कर सरकार को दें ताकि उसी के अनुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफलतापूर्वक मनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

स संधवां ने समस्त धार्मिक और सामाजिक संस्थानों को अपील करते हुए कहा कि इस पवित्र कार्य के लिए बढ़ चढ़ कर सरकार का सहयोग करें।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने और ट्रैफिक व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। बिजली की लटकती तारों और रास्ते में बाधा बनने वाले खंभों को हटाने का काम तुरंत शुरू किया जाए।

बैठक में विधायक डॉ. अजय गुप्ता, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अमित सरीन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल विग, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जसप्रीत सिंह समेत विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X