Saturday, 14 June 2025
BREAKING
श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पंचकूला: श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन अनिल विज ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन पंजाब राज्य किसान एवं कृषि श्रमिक आयोग द्वारा राज्य में जल संकट पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पंजाब के महाधिवक्ता श्री एम.एस. बेदी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट सीएम सैनी व मंत्री मनोहर लाल ने किया अणु विद्युत परियोजना का दौरा सीएम नायब सैनी ने लुधियाना में उद्योगपतियों से की मुलाकात माई भागो संस्थान की 3 कैडेट बनीं फ्लाइंग ऑफिसर महाराजा रणजीत सिंह संस्थान के 6 कैडेट बने सैन्य अफसर

हरियाणा

श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं की जाएं सुनिश्चित: अनिल विज

Updated on Thursday, November 28, 2024 18:49 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के श्रम मंत्री  अनिल विज ने आज श्रम विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ   बैठक कर निर्देश दिए कि राज्य की सभी फैक्ट्रियों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी रूप में स्वीकार्य न होने की बात कही और निर्देश दिए कि जो फैक्ट्रियां श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि श्रमिकों के अधिकारों का सम्मान हो और सभी श्रम अधिनियमों और उपनियमों का प्रभावी अनुपालन हो। इसके अलावा,सभी निरीक्षणों और गतिविधियों का विस्तृत रिकॉर्ड रखा जाए ।

श्रम मंत्री अनिल विज ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक कर दिए निर्देश

श्रम मंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं पर भी चर्चा की। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सभी पंजीकृत श्रमिकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों और जो श्रमिक अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

विज ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के साथ समन्वय कर लंबित भुगतान जल्द निपटाए जाएंगे, ताकि श्रमिकों को इलाज में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थानो से यह सुनिश्चित कराया जाए कि श्रम कानूनों और श्रमिक सुविधाओं से संबंधित जानकारी नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, ताकि श्रमिक अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक हो सकें। इस बैठक में श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  आनंद मोहन शरण, श्रमायुक्त  मनी राम शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
अनिल विज ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात

: अनिल विज ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

सीएम सैनी व मंत्री मनोहर लाल ने किया अणु विद्युत परियोजना का दौरा

: सीएम सैनी व मंत्री मनोहर लाल ने किया अणु विद्युत परियोजना का दौरा

सीएम नायब सैनी ने लुधियाना में उद्योगपतियों से की मुलाकात

: सीएम नायब सैनी ने लुधियाना में उद्योगपतियों से की मुलाकात

मई माह तक अनुसूचित जाति के 311 लाभार्थियों को 221.74 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की प्रदान

: मई माह तक अनुसूचित जाति के 311 लाभार्थियों को 221.74 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की प्रदान

योग के साथ अनुशासित जीवनशैली अपनाएं युवा:  राव नरबीर सिंह

: योग के साथ अनुशासित जीवनशैली अपनाएं युवा:  राव नरबीर सिंह

लोगों से भीषण गर्मी के बीच सुरक्षित रहने का किया आग्रह

: लोगों से भीषण गर्मी के बीच सुरक्षित रहने का किया आग्रह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा: आरती सिंह राव

: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा: आरती सिंह राव

जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन: डॉ. साकेत कुमार

: जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन: डॉ. साकेत कुमार

राज्यपाल ने आठ वर्षीय पर्वतारोही आर्यन व उसके परिवार को बधाई दी।

: राज्यपाल ने आठ वर्षीय पर्वतारोही आर्यन व उसके परिवार को बधाई दी।

X