Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देना सरकार की है प्राथमिकता : खेल मंत्री गौरव गौतम

Updated on Thursday, November 28, 2024 18:49 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के खेल मंत्री  गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। आगामी ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतें, इसके लिए प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को खेल के मैदानों से लेकर उनकी खुराक का पूरा ख्याल रखी रही है। हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे अच्छी है। इसी का नतीजा है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगा रहे है। सरकार का उद्देश्य है कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बेहतर माहौल दिया जाए। इसके लिए खेल विभाग द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है।

हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर बजा रहे हैं अपनी प्रतिभा का डंका

खेल मंत्री  गौरव गौतम आज सिविल सचिवालय में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिला व ब्लाक स्तर के खेल स्टेडियमों में खेल का सामान ,उपकरण व अन्य सामान समय पर पहुंचाया जाएं, ताकि खिलाड़ी और अच्छे से अभ्यास करके देश के लिए पदक जीत सकें। इसके साथ-साथ स्टेडियमों की सफाई व मरम्मत का कार्य भी शीघ्र किया जाए। खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कैश अवार्ड समय पर मिले। इसके लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने खिलाड़ियों को खुराक भत्ता समय पर देने के भी निर्देश दिए। मंत्री  गौरव गौतम ने 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले हरियाणा केसरी व हरियाणा कुमार कुश्ती दंगल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को बेहतर तरीके से किया जाए। पहलवानों के ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त हो और खाने-पीने में कम नहीं होनी चाहिए। इस आयोजन कि वे स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे।

बैठक में अधिकारियों ने खेल मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां चल रही हैं। खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा दी जा रही है। खिलाड़ियों को खुराक भत्ता मुहैया करवाया जा रहा है। बैठक में खेल विभाग प्रधान सचिव नवदीप विर्क और खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X