Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में उच्च अधिकारियों की बैठक आयोजित

Updated on Thursday, November 28, 2024 18:48 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने जिला रेवाड़ी में पिछले दिनों हुई लूटपाट की घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने वाले 4 एसएचओ को निलंबित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

वे पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित जिला पुलिस अधीक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक में कानून व्यवस्था सुचारू रखने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई बार दिशा निर्देश व चेतावनी दी गई है, साथ ही अब लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस फील्ड में अपनी मौजूदगी को प्रभावी बनाएं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे प्रत्येक स्तर पर कार्यरत अधिकारी अथवा कर्मचारी की काम को लेकर टास्किंग करें। उन्होंने कहा कि काम को लेकर कर्मचारियों की रिपोर्टिंग व्यवस्था जितनी मजबूत व अच्छी होगी, फील्ड में पुलिस की कार्य प्रणाली उतनी ही बेहतर होगी। उन्हें रोजाना सुबह काम दें और शाम को काम का हिसाब ले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी काम को सुपरवाइज करते रहे।

 कपूर ने कहा कि काम के दौरान यदि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरतता पाया गया तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई जरूर होगी। अपराधी वारदात को अंजाम देने से पहले जिस रास्ते का इस्तेमाल आने के लिए तथा घटना के बाद जाने के लिए करेगा, उस रूट में पड़ने वाले थाना प्रभारी तथा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस फील्ड में संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखें और उनसे पूछताछ करें।

इसके साथ ही  कपूर ने हरियाणा पुलिस की क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जिला अधीक्षक नियमित तौर पर जिलों में नए आपराधिक कानूनो तथा शस्त्र संचालन के कोर्सेज करवाते रहे। जिलों में स्वाट टीमो के रिफ्रेशर कोर्सेज करवाए और उन्हें रिव्यु करते रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में ज्वेलरों, बैंकों, पेट्रोल पंप तथा व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते रहें। इस दौरान उनसे आवश्यक सावधानियां बरतने तथा पुलिस के साथ तालमेल स्थापित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करें। इसके साथ-साथ जिलों में इंस्टॉल किए गए सीसीटीवी कैमरे सही व उच्च गुणवत्ता के होने चाहिए । पुलिस अधीक्षक इन सीसीटीवी कैमरो को समय-समय पर चेक करते रहें कि ये ठीक से काम कर रहे हो।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X