Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

बांग्लादेश में हिंदुओं में दहशत, 30 गिरफ्तार

Updated on Thursday, November 28, 2024 08:16 AM IST

ढाका | बांग्लादेश में हिंदुओं पर दमन का दूसरा दौर शुरू हो गया है। इस्कॉन के धर्मगुरु चिन्मय प्रभु की कोर्ट में पेशी के दौरान भड़की हिंसा में वकील सैफुल की मौत के बाद चटगांव में पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। हिंदू बहुल हजारीलेन और कोतवाली इलाके से बुधवार देर रात 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें से छह पर वकील की हत्या जबकि बाकी पर तोड़फोड़ और हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। छापेमारी के डर से हिंदू बस्तियों में दहशत है। इस बीच बांग्लादेश हाईकोर्ट में बुधवार को इस्कॉन को बैन करने की याचिका दायर की गई है।

कट्टरपंथी खुलेआम हथियार लहरा रहे, जमात की बैठकों के बाद हिंसा बढ़ने की आशंका

इस पर सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल असद्दुजमां ने कहा, ‘इस्कॉन एक रजिस्टर्ड संस्था है। सरकार इस्कॉन की गतिविधियों के बारे में पहले से जांच कर रही है। कोई भी संस्था कानून-व्यवस्था उल्लंघन की दोषी पाई जाती है तो उसे निश्चित रूप से बैन किया जाएगा।’ हाईकोर्ट की बेंच ने इस्कॉन की गतिविधियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट गुरुवार को पेश करने के आदेश दिए हैं।

छापेमारी में कट्‌टरपंथी युवा भी शामिल, ये पुलिस को हिंदुओं के घरों के बारे में बता रहे

चटगांव के हिंदू बहुल इलाके में रहने वाले बिष्णु (बदला हुआ नाम) ने फोन पर बताया कि मंगलवार रात से ही पुलिस छापे मार रही है। पुलिस के साथ कट्‌टरपंथी संगठनों के युवा भी हैं। ये लोग घरों को चिन्हित कर पुलिस को बता रहे हैं कि कहां छापे मारने हैं।

बिष्णु का कहना है कि हसीना सरकार गिरने के बाद इन कट्‌टरपंथियों के निशाने पर अवामी लीग के लोग थे। अब जबकि नई सरकार ने हसीना की अवामी लीग को लगभग खत्म कर दिया है, तो ये हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। चटगांव के हजारीलेन में रहने वाले एक युवक ने बताया कि ये कट्‌टरपंथी युवा खुलेआम हथियार लहरा रहे थे। इनका हुजूम धार्मिक नारों के साथ हिंदुओं से बदला लेने की धमकी भी दे रहा था।

जमात-बीएनपी की बैठकें, हिंसा बढ़ने की आशंका

बांग्लादेश में बुधवार को जमात-ए-इस्लामी और पूर्व पीएम खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की कई शहरों में आपात बैठकें हुईं। सूत्रों के अनुसार, चटगांव प्रकरण को लेकर इन पार्टियों ने जवाबी कार्रवाई की रणनीति बनाई है।

इसमें हिंदू बहुल इलाकों में हमले करना शामिल है। बताया जा रहा है कि यूनुस सरकार पर ये संगठन कड़ी कार्रवाई करने के लिए दबाव के क्रम में और गिरफ्तारियों की मांग करेंगे। इससे हिंसा बढ़ने की आशंका है।

वहीं, बांग्लादेश हाई कोर्ट ने बुधवार को ही खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी कर दिया। 79 साल की जिया को अनाथालय ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में स्पेशल कोर्ट ने पांच साल सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें साल 2018 में ढाका सेंट्रल जेल भेज दिया गया। 30 अक्टूबर 2018 को हाई कोर्ट ने उनकी सजा को बढ़ाकर 10 साल कर दिया था। बाद में उन्हें जिया चैरिटेबल ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की भी सजा सुनाई गई थी।

पहली बार 4 इस्लामी पार्टियों के 20 प्रतिनिधि चीन के आधिकारिक दौरे पर गए

हिंसा के नए दौर के बीच एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। चार इस्लामी पार्टियों जमात-ए-इस्लामी, इस्लामी छात्र शिबिर, हिफाजत-ए-इस्लाम और खिलाफत मजलिस के 20 से ज्यादा प्रतिनिधि बुधवार को चीन दौरे पर रवाना हुए। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) ने पहली बार इस्लामी पार्टियों को न्योता दिया है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X