Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश में दो लाख गरीब लोगों का जल्द होगा अपना घर : कृष्ण लाल पंवार

Updated on Wednesday, November 27, 2024 18:50 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार कम आय वाले लोगों को घर बनाने में मदद करने के लिए 100 वर्ग गज के प्लॉट उपलब्ध कराने की योजना का खाका तैयार कर रही है और जल्द ही हरियाणा में दो लाख गरीब लोगों का अपना घर होने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है।

पंवार आज इसराना विधानसभा क्षेत्र के गांव अटावला , डूमियाना , उरलाना कलां , अहर , ख़लीला , परढ़ाणा , कारद तथा जोंधन कलां में ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिन पात्र गरीब लोगों को  100-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, उनके क्षेत्र में पक्की सड़कें, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खुले हरे भरे स्थान जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

प्लॉटों पर मकान बनाने के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता भी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अलग-अलग चरणों में 100 वर्ग गज के प्लॉट तो मिलेंगे ही , साथ-साथ उनको  इन प्लॉटों पर मकान बनाने में लाभार्थियों की सहायता करने का प्रावधान किया है।  लाभार्थियों को अपना घर बनाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना के सफल क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवनस्तर में सुधार आएगा, जिससे वे अपने घरों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के प्रति वचनबद्ध है।  जब हरियाणा को वर्ष 1966 में अलग राज्य बनाया गया था,उस समय संसाधन सीमित थे, लेकिन आज डबल इंजन सरकार की बदौलत पिछले 10 वर्षों में इतना अधिक विकास हुआ है कि आज हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X