Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना ही सरकार की प्राथमिकत : शिक्षा मंत्री

Updated on Wednesday, November 27, 2024 18:49 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के शिक्षा मंत्री  महीपाल ढांडा ने कहा कि पंचकूला सेक्टर-12 ए स्थित सार्थक राजकीय समेकित आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल से कम नहीं है। सभी स्कूलों के मुखियाओं को इसका अनुसरण करना चाहिए और अपने स्कूल में इसी प्रकार के माडल तैयार करने की रूपरेखा पर कार्य करना चाहिए, तभी नई शिक्षा नीति 2020 के सार्थक परिणाम आ सकते हैं और विद्यार्थियों की आज के युग की शिक्षा की मांग के अनुरूप मजबूत नींव रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना ही राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

हर स्कूल मुखिया सार्थक स्कूल को रोल मॉडल के रूप में लें और अपने स्कूल में इसी प्रकार की रूपरेखा पर करें कार्य

शिक्षा मंत्री  महीपाल ढांडा आज पंचकूला के सेक्टर-12 ए स्थित सार्थक राजकीय समेकित आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने स्कूल प्रांगण पहुंचे थे । मंत्री ने सुबह की पाली वाले अध्यापकों का हाजिरी रजिस्टर  भी चेक किया और पाया कि सभी 50 टीजीटी व पीजीटी शिक्षक उपस्थित थे। सुबह की पाली में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं लगती हैं और दोपहर की पाली में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं लगती हैं।     

शिक्षा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान क्लास रूम में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था देखकर प्रबंधन की प्रशंसा  की और विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे लगन से पढ़ाई करके माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने साइंस लैब का भी अवलोकन किया और यहां पर प्रोजेक्ट पर काम कर रही छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने आर्ट गैलरी के अलावा खेल के मैदान का भी जायजा लिया। वहां खेल रहे विद्यार्थियों का हौसला भी बढ़ाया।

स्कूल के प्रिंसिपल डा. पवन कुमार गुप्ता ने मंत्री को अवगत कराया है कि पंचकूला व उसके आस-पास क्षेत्र की हर अभिभावक की इच्छा रहती है कि उनके बेटा-बेटी पंचकूला के सेक्टर  12 ए स्थित सार्थक स्कूल में पढ़ें। वर्तमान में स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 2500 से अधिक है। उन्होंने मंत्री से मांग कि स्कूल में चार नए कमरों के निर्माण की मंजूरी हो चुकी है। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र दिलवाई जाए, ताकि निर्माण कार्य पूरा हो सके और नए शैक्षिक सत्र ने इनमें कक्षाएं लगाई जा सकें। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पंचकूला का सार्थक स्कूल ही नहीं प्रदेश के हर सरकारी स्कूल में किसी भी प्रकार की ग्रांट की प्रशासनिक स्वीकृति को रूकने नहीं देंगे। इसके लिए वे सदैव तत्पर हैं। सभी विद्यार्थियों की पढाई एवं स्कूल का इंफ्रास्ट्रकचर का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। स्कूल के मुखियाओं से कहा गया है कि वे अपने स्कूलों के भवन के कमरों व अन्य इंफ्रास्ट्रकचर  के निर्माण से संबंधित शिक्षा सदन के प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों को भेजें, ताकि समय पर ग्रांट जारी हो सके। निरीक्षण के दौरान पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी  सतपाल कौशिक भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X