Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री सैनी ने कुरूक्षेत्र में स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत कर दिया स्वच्छता का महान संदेश

Updated on Wednesday, November 27, 2024 18:49 PM IST

चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत विकसित हरियाणा बनाने के संकल्प में राज्य को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज स्वच्छता दूत के रूप में कुरुक्षेत्र में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का महान संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे एक जन आंदोलन बनाना है, ताकि हरियाणा न केवल स्वच्छ बने बल्कि इसकी पहचान सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ राज्य के रूप में बने।

मुख्यमंत्री ने आज श्रमदान करते हुए थानेसर शहर में स्वच्छ कुरुक्षेत्र महासफाई अभियान का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता रथ गीता महोत्सव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए स्वच्छ कुरुक्षेत्र के बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर भी किए।

मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर किया श्रमदान और नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित

स्वच्छ कुरूक्षेत्र की इस पहल में मुख्यमंत्री के साथ सैकड़ों लोगों ने भी करीब एक घंटा शेखचिल्ली मकबरे से लेकर ओपी जिंदल पार्क, ज्योतिबा भाई फूले व ताऊ देवीलाल चौक पर स्वच्छता अभियान में अपना श्रमदान दिया। मुख्यमंत्री ने शेखचिल्ली मकबरे से कुरुक्षेत्र के 18 जोन में स्वच्छता अभियान का आगाज करने के साथ-साथ स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।

इस दौरान एक कार्यक्रम में नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश विदेश से लाखों लोग धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पहुंचेगे। इसलिए गीता स्थली कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाना पहली जिम्मेदारी है, ताकि पूरी दुनिया में कुरुक्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता में विशेष पहचान बने।

सबसे पहला लक्ष्य हरियाणा को पूर्णतः: स्वच्छ बनाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश भर में स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस देश में जब पूर्णत: स्वच्छता का वातावरण होगा तो निश्चित ही लोगों को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और जब सभी नागरिक स्वस्थ होगें तो देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। प्रदेश अब तीन गुणा गति से तरक्की करेगा। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश का विकास योजनाबद्घ तरीके से किया जाएगा। विकसित हरियाणा बनाने की दिशा में सबसे पहला लक्ष्य हरियाणा को पूर्णत: स्वच्छ बनाना है। सभी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा रहा है और संसाधनों की भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 775810 व्यक्तिगत शौचालयों व 6 हजार से अधिक सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण किया गया हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 17 शहरी स्थानीय निकायों को ओडीएफ, 59 निकायों को ओडीएफ प्लस तथा 2 निकायों को वॉटर प्लस के रूप में प्रमाणित किया गया हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर 14वां स्थान प्राप्त किया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद में 1200-1200 क्षमता के 2 प्लांट लगाएं जाएगें। निश्चित रूप से इन प्रयासों से हरियाणा स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही कुरुक्षेत्र स्वच्छ मुहिम को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अभियान को सख्ती से लागू किया जाएगा। इस अभियान पर उपायुक्त निरन्तर नजर रखेंगे, ताकि कहीं भी कोई कमी न रहे।

पूर्व राज्य मंत्री  सुभाष सुधा ने प्रशासन की तरफ से थानेसर को 18 जोन में विभाजित किया गया है और हजारों लोगों ने कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया हैं। इस अभियान के साथ सभी नागरिकों को जुड़ने की जरूरत हैं। जब सभी नागरिक अभियान के साथ जुड़ेंगे तभी स्वच्छ कुरुक्षेत्र के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा। इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरूण सिंघल सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि,अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X