Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

2029 के चुनाव में रोहतक की चारों विधानसभाओं के हर बूथ पर खिलाएंगे कमल : पंडित मोहन लाल बडौली

Updated on Wednesday, November 27, 2024 18:49 PM IST

चंडीगढ़ । बुधवार को सदस्यता अभियान को लेकर रोहतक की चारों विधानसभाओं में दौरा करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत कर रहा है, इसी मजबूती के दम पर 2029 में भारतीय जनता पार्टी रोहतक की सभी विधानसभाओं में कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संगठन और विचारधारा तथा बूथ व शक्ति केन्द्रों पर खड़े कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव लड़ती और जीतती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आत्मविश्वास डगमगा चुका है। चुनाव में जब-जब कांग्रेस हारती है ईवीएम का रोना रोती है।

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष ने रोहतक जिला की गढ़ी सांपला, किलोई, महम, कलानौर और रोहतक विधानसभाओं में प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और सदस्तया अभियान की समीक्षा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिए गए टारगेट को पूरा करने का आह्वान किया। रोहतक प्रवास के दौरान ब्राह्मण समाज से महंत सतीश दास ने पगड़ी बांधकर और सेन समाज की ओर से शॉल ओढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गढ़ी सांपला, किलोई, महम, कलानौर और रोहतक विधानसभा में प्रवास कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा

चारों विधानसभाओं में लोगों और कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देख प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेशक हमें रोहतक की चारों विधानसभाओं में हार मिली है, लेकिन हम हिम्मत नहीं हारे हैं। 2029 के चुनाव में हम कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर रोहतक की चारों विधानसभाओं में जीत दर्ज कर हर बूथ पर कमल खिलाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के तहत टॉप टेन रहने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। महम में प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन ढुल को 1608 सदस्य बनाने पर बधाई दी और सम्मानित किया। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जो कार्यकर्ता 50 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर भाजपा का सदस्य बनाता है उसे संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गढ़ी सांपला, किलोई, महम, कलानौर और रोहतक विधानसभा में प्रवास कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव में हमें शानदार सफलता मिली है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, लेकिन अभी सर्वोच्च आना बाकी है। केंद्र की मोदी और हरियाणा की नायब सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग का बिना भेदभाव किए विकास कर रही है।

बड़ौली ने कहा कि जिस बूथ पर हमारी हार हुई है, उस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संगठन पर्व सदस्यता अभियान हमारे लिए एक मौका है हर कमजोर बूथ को मजबूत बनाने और जहाँ पार्टी मजबूत नहीं वहां उसे मजबूत करने का। हर जगह, समाज के हर तबके तक हमारी विचारधारा पहुंचे, यही लक्ष्य लेकर हमें आगे बढ़ना है।

सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक संदीप जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष  बड़ौली को विश्वास दिलाते हुए कहा कि रोहतक जिला की चारों विधानसभाओं में पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ दिन रात लोगों को पार्टी से जोड़ने में जुटे हुए हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष एडवाकेट रणबीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे दीपक हुड्डा, जिला महामंत्री सुखबीर चंदेलिया, प्रतिभा सुमन, मनोज पहलवान, नवीन ढूल, मनीष डांगी, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश बिसला, अजीत अहलावत, एडवाकेट विकास श्योराण, कैप्टन ईश्वर शर्मा, परमवीर परमार, वेदपाल धवन, मुकेश शर्मा, सेन समाज के जस्सू नाई सहित अनेकों सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X