Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम के उत्सव फाउंडेशन ने देश भर के स्कूलों में से विद्यार्थियों के आठ इनोवेशन प्रोजेक्ट चयनित किए

Updated on Wednesday, November 27, 2024 18:48 PM IST

गुरुग्राम। गुरुग्राम के उत्सव फ़ाउंडेशन ने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ जोड़ने की अनोखी पहल की है। देश भर से चयनित किए गए आठ प्रोजेक्ट के लिए उत्सव फ़ाउंडेशन 10 लाख रुपए की स्पॉन्सरशिप देगा। तीन से चार महीने के भीतर विद्यार्थी इन प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। सभी ऐसे प्रोजेक्ट चयनित किए गए हैं, जिनका समाज के विभिन्न वर्गों को आने वाले दिनों में फ़ायदा मिलेगा। उत्सव फ़ाउंडेशन के इस प्रयास ने विद्यार्थियों को नवाचार को धरातल पर लाने का साहस और संसाधन, दोनों दे दिए हैं।

उत्सव फ़ाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. राज नेहरू ने बताया कि उन्होंने अपने विकसित भारत इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत देश भर के विभिन्न स्कूलों से इनोवेशन प्रोजेक्ट के प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। विभिन्न राज्यों के 28 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने इनोवेटिव आइडिया उत्सव फ़ाउंडेशन के पास भेजे। चयन करने के लिए एक पैनल का गठन किया गया ताकि ऐसे नवाचार का चयन किया जा सके जिससे भविष्य में समाज के अलग-अलग तबकों को फ़ायदा मिले। डॉ. राज नेहरू ने बताया कि 28 में से कुल 8 प्रोजेक्ट चुने गए हैं। इन सब पर उत्सव फ़ाउंडेशन 10 लाख रुपये की स्पॉन्सरशिप देगा। इसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है।

साउथ दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रोजेक्ट को दो लाख रुपए की स्पॉन्सरशिप प्रदान की जाएगी। विद्यार्थी आदित्य ऑटोमेशन पर डिवाइस ईजाद करेगा, जो तैराकों के लिए और पानी में काम करने वालों के लिए सेफ़्टी के लिहाज़ से काफ़ी महत्वपूर्ण होगा।

विकसित भारत इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत ,10 लाख रुपए की स्पॉन्सरशिप वहन करेगा उत्सव फाउंडेशन, पहली किस्त जारी

बाबा रामदास एजुकेशनल सोसाइटी झज्जर के विद्यार्थी सोनी, अतुल और बलराम ब्यूटी केयर से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम करेंगे उन्हें 2 लाख रुपये की स्पॉन्सरशिप मिलेगी। बिहार के धनबाद के बीआइटी सिंदरी स्कूल के विद्यार्थी सैयद अदनान अहमद को सवा लाख रुपये का स्पॉन्सरशिप मिला है वो है एक्सिडेंट रोकने और रोड सेफ़्टी के प्रोजेक्ट पर काम करेगा। एसीआईसी आईआईटी फ़ाउंडेशन के राजीव शर्मा ईको फ्रेंडली फ्रेशनर के प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और उन्हें डेढ़ लाख रुपए की स्पॉन्सरशिप दी जाएगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के विद्यार्थी मुकुल शर्मा, नवीन रावत और दीपेश स्मार्ट एग्रीकल्चर सॉल्यूशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत किसानों के लिए एक डिवाइस बनाएंगे। उन्हें भी डेढ़ लाख रुपये की स्पॉन्सरशिप दी जाएगी। उत्सव फ़ाउंडेशन के विद्यार्थी सुनारू, इस्लाम और रेशमी को शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रोजेक्ट के लिए डेढ़ लाख रुपये स्पॉन्सरशिप मिली है। गुरुग्राम के कुंज वैली स्कूल के विद्यार्थी रीशान सहगल और केशव मालिक को खेत गुरू प्रोजेक्ट के लिए 75, हज़ार रुपये की स्पॉन्सरशिप दी गई है, जिसमें वह किसानों की जागरुकता लिए प्रोजेक्ट बनाएंगे। कोलकाता के अर्शा विद्या के विद्यार्थी स्वीटी कुमारी और सुरूची कुमारी को 50, हज़ार रुपए की स्पॉन्सरशिप दी गई है और वो है महिलाओं के मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं पर जागरूक करने के लिए ऑटोमेटेड प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। इसके अंतर्गत इको फ्रेंडली सैनिटरी सॉल्यूशन पर काम किया जाएगा। साउथ वेस्ट दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी आदित्य ऑटोनोमस डिवाइस पर काम करेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राज नेहरू ने बताया कि स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट भविष्य में समाज के काम आएंगे और इससे स्कूलों में नवाचार के प्रति एक वातावरण बनेगा।

झुग्गी के बच्चों के लिए बनाए हाईटेक लैब

उत्सव फाउंडेशन में पढ़ने वाले झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक हाईटेक लैब बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक से जोड़ कर इनोवेशन की ओर ले जाने की कवायद की जा रही है। फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. राज नेहरू ने बताया कि लगभग 17 लाख रुपए की लागत से फिजिक्स और केमेस्ट्री लैब बनाई गई है। केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस लैब का उद्घाटन किया है। इसके लिए रूप पॉलीमर लिमिटेड ने स्पॉन्सरशिप दी है। फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. राज नेहरू ने बताया कि इससे पहले विद्यार्थियों के लिए एआई और कंप्यूटर लैब बनाए गए थे। विद्यार्थी निरंतर इनके माध्यम से प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों को कुशल और आत्मनिर्भर बना कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ना ही उत्सव फाउंडेशन का लक्ष्य है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X