Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

पाकिस्तान में सेना ने इमरान समर्थकों से डी-चौक कराया खाली

Updated on Wednesday, November 27, 2024 08:10 AM IST

इस्लामाबाद | पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया। हिंसा में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 4 प्रदर्शनकारी और 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान के समर्थकों ने श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाबलों पर गाड़ियां चढ़ा दीं, जिसमें कुचलकर 3 सैनिक मारे गए। हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। ज्यादातर की हालत गंभीर है।

द डॉन के मुताबिक इमरान खान के सैकड़ों समर्थक इस्लामाबाद के डी चौक पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके जवाब में प्रदर्शनकारी पुलिस और सेना पर पत्थर फेंके। घंटों के टकराव के बाद सेना ने प्रदर्शनकारियों से डी चौक खाली करवा लिया। जबकि प्रदर्शन की अगुआई कर रही इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने कहा है कि जब तक उन्हें खान नहीं मिल जाते, प्रदर्शन जारी रहेगा।

 बुशरा बीबी बोलीं- जब तक खान नहीं मिलेंगे हम हटेंगे नहीं; हिंसा में 7 की मौत

डी चौक इस्लामाबाद का सबसे हाई प्रोफाइल इलाका है। राष्ट्रपति भवन, PM ऑफिस, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट इसी इलाके में हैं। सेना ने शिपिंग कंटेनर रखकर राजधानी पहुंचने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने लिफ्टिंग मशीन और कई भारी मशीनों की मदद से बैरिकेड्स तोड़ दिए। कुछ प्रदर्शनकारी कंटेनरों पर चढ़ गए।

इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

हिंसा से निपटने के लिए राजधानी इस्लामाबाद में धारा 245 लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तानी सेना को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी इलाके में कर्फ्यू लगाने का अधिकार दिया गया है। इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से मानवाधिकारों का पालन करने की अपील की है।

इमरान बोले- आखिरी गेंद तक लड़ें, पीछे न हटें

प्रदर्शन के बीच इमरान इमरान खान ने अपने समर्थकों के लिए जेल से संदेश भेजा है। इस संदेश में इमरान ने समर्थकों से आखिरी गेंद तक लड़ने और पीछ न हटने के लिए कहा है। इमरान ने कहा, “मैं पाकिस्तान के लोगों और PTI कार्यकर्ताओं को सेल्यूट करता हूं।

आप अपने अधिकारों के लिए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए हैं और मजबूती के साथ हमारे देश पर थोपे गए माफिया के खिलाफ लड़ रहे हैं।”इमरान ने अपनी टीम को साफ संदेश देते हुए कहा कि आखिरी बॉल तक लड़िए। हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं हो जाती, हम पीछे नहीं हटेंगे।

मंत्री बोले- पैसे देकर प्रदर्शन में बुलाए गए लोग

सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा है कि बुशरा बीबी लोगों की हत्या करवाने पर आमादा हैं। तरार ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को पैसे दिए गए हैं। उन्होंने बुशरा बीबी पर दूसरों के बच्चों को मोहरे के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X