चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल ने आज भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उनकी ‘शुक्राना यात्रा’ कुछ और नही बल्कि लोगों को यह बताने का संकेत है कि सत्ता भगवंत मान से अमन अरोड़ा के पास चली गई है , जिन्हे पंजाब का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
आम आदमी पार्टी के पास पिछले तीन सालों के कार्यकाल के बारे में दिखाने के लिए कुछ भी नही: सरदार अर्शदीप सिंह कलेर
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्त एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि आप सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान पूंजी निवेश और कानून व्यवस्था की स्थिति के अलावा राज्य के सामने आने वाले अन्य मुददों पर जीरो प्रदर्शन किया है। उन्होने कहा कि हालांकि आप ने 2022 के चुनावों के दौरान 92 सीटें जीती थी लेकिन यह राज्य की भलाई और विकास के लिए प्रदर्शन करने में बुरी तरह नाकाम रही है।
अकाली नेता ने कहा कि आप पंजाब में उपचुनावों का जश्न मना रही है जबकि हर कोई जानता है कि उपचुनावों के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी को लाभ होता है और पंजाब में 30 साल के नतीजे इसका सबूत है। उन्होने कहा कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार पंजाब के विकास के मुददों को उठाने में बुरी तरह विफल रही है और यह राज्य में कानून -व्यवस्था की स्थिति से निपटने में भी नाकाम रही है।
एडवोकेट कलेर ने राज्य सरकार को सलाह देते हुए कहा कि इस दिखावटी जश्न के बजाय आप सरकार को राज्य के सामने आने वाले मुददों पर विचार कर उनका समाधान करने के लिए कम करना चाहिए।