Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भारत का संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Tuesday, November 26, 2024 20:01 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में संविधान दिवस मनाया और जिला मुख्यालयों पर संगोष्ठियां आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश पंडित मोहन लाल बड़ौली सोनीपत के भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित रहे। यहां उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के सामने संविधान के महत्व को बताया और मजबूत भारतीय संविधान की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। हमारा संविधान सामूहिक और व्यक्तिगत स्वाभिमान को सुनिश्चित करता है। भारतीय संविधान हम सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देता है और कर्तव्यों की व्याख्या करते हुए राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि आज हम सबके लिए विशेष गर्व और गौरव का दिन है। पूरे देश में आज संविधान का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय संविधान दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

प्रदेशभर में भाजपा ने मनाया संविधान दिवस जिला मुख्यालयों पर संगोष्टी का आयोजन ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत में राष्ट्रीय संविधान दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर से धारा-370 व 35-ए हटाकर अखण्ड भारत के अधूरे सपने को पूरा किया। प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपनी प्रगतिशील सामाजिक और आर्थिक नीतियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से प्रजातांत्रिक सिद्धांतों को निरन्तर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की धारणा पर चलते हुए एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर को वर्ष 1949 में संसद में भारतीय संविधान को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माण की यात्रा का मार्गदर्शन किया। बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान में प्रगतिशील और समावेशी समाज की बात अंकित की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान पिछड़े वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गरीबों को पक्का घर और खाद्य सुरक्षा दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हम भारत के संविधान दिवस की वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने पिछले सात दशकों में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित किया है - जो भारत के शासन के मूल सिद्धांत हैं।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस की सरकारों ने संविधान में कई संशोधन किए। आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने जनता को मूल अधिकारों से वंचित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में भी कांग्रेस संविधान को लेकर शोर शराबा मचाती रही। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने सदा ही संविधान का सम्मान किया है। संविधान की मूल भावनाओं के अनुसार केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार बिना भेदभाव किए हर वर्ग का विकास करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, मोनिका दहिया, रविन्द्र जागलान, राजीव जैन, विरेद्र चोटीवाला, राजकुमार कटारिया, सुनीता लोहचब, जिला मीडिया प्रभारी नीरज आत्रेय, निशात छोक्कर, नवीन, माईराम कौशिक, सारिका कालरा, शशिकांत भारद्वाज, सुरजीत दहिया, पवन सिंह, वेद कालुपुर आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X