Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को करवाया संविधान की उद्देशिका का पाठ

Updated on Tuesday, November 26, 2024 19:57 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी ने आज यहां भारत के संविधान को अंगीकार करने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर संविधान की उद्देशिका का पाठ करवाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए नियमानुसार कार्य करें ताकि किसी के साथ भी अन्याय न हो।

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने बताया कि बताया कि संविधान दिवस के मौके पर ‘मेरा संविधान-मेरा स्वाभिमान’ नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है। साल भर चलने वाली यह मुहिम चार केंद्रीय विषयों : संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण और संविधान की महिमा का जश्न मनाना, के इर्द-गिर्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश का कोई भी नागरिक constitution75.com  पोर्टल पर जाकर संविधान के विषय में अपने विचार या लेख अपलोड कर सकता है। उन्होंने हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे mybharat.gov.in  के माध्यम से निबंध लेखन में भाग ले सकते हैं। यहां से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है।

कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय मामले विभाग के विशेष सचिव श्री आदित्य दहिया ने इस अवसर पर प्रदेश भर में हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और अमृत सरोवरों पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इसके अलावा, सूचना, जन सम्पर्क और भाषा विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में संविधान से जुड़ी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने संविधान दिवस के अवसर पर सिविल सचिवालय के अधिकारियों से अपने विचार रखने का आह्वान किया। अंडर सेक्रेटरी श्री विजय ग्रोवर ने संविधान के विषय में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर निगरानी एवं समन्वय तथा विजिलेंस विभाग की विशेष सचिव डाॅ. प्रियंका सोनी भी मौजूद रही।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X