Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब भर में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के संबंध में कल 27 नवंबर को दिलाई जाएगी शपथ

Updated on Tuesday, November 26, 2024 16:27 PM IST

चंडीगढ़ | बाल विवाह को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से कल 27 नवंबर को पूरे पंजाब में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान को लेकर एक वेबकास्ट लिंक के माध्यम से शपथ ली जाएगी। यह व्यक्त करते हुए पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में बाल विवाह को खत्म करना है।उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, ए.एन.एम., बाल विवाह रोकथाम अधिकारी , स्थानीय समुदाय के नेताओं, शिक्षकों, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, पंचायती राज संस्थानों ,शहरी स्थानीय निकायों से निर्वाचित प्रतिनिधियों, कम्यूनिटी स्वास्थ्य हेल्थ प्रैक्टिशनर , पी.एच.सी., डॉक्टरों, नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों, राज्य और जिला बार काउंसिलों, कानूनी सेवा प्राधिकरणों के सदस्यों और धार्मिक नेताओं से अपील की है।

डा.बलजीत कौर ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और छात्रों से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया।

डा. बलजीत कौर ने अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि बाल विवाह मुक्त राज्य केवल एक दृष्टि नहीं है बल्कि हमारे बच्चों और समाज के समग्र विकास के लिए एक आवश्यकता है। उन्होंने सभी हितधारकों से इस ऐतिहासिक अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सपने के मुताबिक राज्य को रंगला पंजाब बनाना है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो सकता है जब हम सब मिलकर बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाल विवाह की इस कुप्रथा को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X