Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने नाभा और फाजिल्का जेलों में पेट्रोल पंपों का उद्घाटन किया

Updated on Monday, November 25, 2024 19:25 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जिला जेल नाभा (मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल) के बाहर पंजाब जेल विकास बोर्ड द्वारा स्थापित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आई.ओ.सी.) के पेट्रोल पंप (उजाला फ्यूल्स) को जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने सब-जेल फाजिल्का में बने पेट्रोल पंप का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उनके साथ ए.डी.जी.पी. जेल अरुणपाल सिंह, आई.जी. जेल रूप कुमार अरोड़ा, डी.आई.जी. जेल एस.एस. सैनी और आई.ओ.सी. के कार्यकारी निदेशक जतिंदर कुमार, जी.एम. सुभाष एम. तुमने भी उपस्थित थे।

कैदियों के पुनर्वास में सहायक होंगे जेल विभाग के पेट्रोल पंप: लालजीत सिंह भुल्लर

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में, राज्य की जेलों में कैदियों के लिए नई मशीनरी लगाई जा रही है और राज्य की जेलों के बाहर  8 पेट्रोल पंप स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लुधियाना, रूपनगर, होशियारपुर, फिरोजपुर, संगरूर और पटियाला में 6 पेट्रोल पंप लगाए जा चुके हैं, जबकि दो पेट्रोल पंप नाभा और फाजिल्का में आज जनता को समर्पित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों से जेल विभाग को हर महीने लगभग 5 लाख रुपये की आमदनी हो रही है और यह राशि जेल विभाग के सुधारों और कैदियों की भलाई के लिए ही खर्च की जा रही है। भुल्लर ने कहा कि पंजाब जेल विकास बोर्ड और आई.ओ.सी. द्वारा संचालित इस पेट्रोल पंप (उजाला फ्यूल्स) का संचालन अच्छे आचरण वाले कैदियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल में सजा काट रहे व्यक्तियों को खुद में सुधार लाने के साथ-साथ अब जेल विभाग की पहल के तहत बाहर काम करने का अवसर भी मिलेगा। इससे कैदी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकेंगे और उन्हें आय का साधन भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल कैदियों के पुनर्वास में भी सहायक होगी। इस अवसर पर उन्होंने पहली गाड़ी में तेल डालकर पेट्रोल पंप का औपचारिक उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में ए.डी.जी.पी. जेल अरुणपाल सिंह ने कहा कि जिला जेल नाभा (मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल) में बने उजाला फ्यूल्स में तेल भरने के लिए अत्याधुनिक मशीनरी लगाई गई है। इस मौके पर नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन जस्सी सोहियां वाला, आई.ओ.सी. के चीफ जनरल मैनेजर विनय अग्रवाल, जेल सुपरिटेंडेंट ललित कुमार कोहली, एस.डी.एम. नाभा इस्मत विजय सिंह, डी.एस.पी. मंदीप कौर और एच.एस. गिल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Readers' Comments
Shoaib Malik 9/6/2023 5:33:25 PM

Hi

Pasan 8/19/2023 9:19:07 AM

10 pass

Lakhvinder singh 8/17/2023 1:58:57 AM

Job

Ramanpreet kaur 8/16/2023 2:36:52 PM

10th pass

Ramanpreet kaur 8/16/2023 2:36:17 PM

10th pass

Ramanpreet kaur 8/16/2023 2:35:33 PM

10th pass

Ramanpreet kaur 8/16/2023 2:31:18 PM

10th pass

Lakhwinder singh 8/16/2023 1:34:18 PM

Hey

Lakhwinder singh 8/16/2023 1:34:00 PM

Hey

Aakashsingh 8/16/2023 1:01:10 PM

Job

jagtarpreet singh 8/16/2023 12:41:07 PM

12th pasd

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X