Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल सोनीपत में तो मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में होंगे संविधान दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

Updated on Monday, November 25, 2024 19:25 PM IST

चंडीगढ़ | भारत के संविधान को अंगीकार करने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदेश भर में संविधान दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय सोनीपत में जबकि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा आज प्रदेश के सभी 22 जिलों में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सूची जारी की गई है।

इस सूची के अनुसार सोनीपत में राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय के साथ राई हलके से विधायक मती कृष्णा गहलावत, स्थानीय विधायक  निखिल मदान, खरखौदा से विधायक  पवन खरखौदा और गन्नौर से विधायक  देवेंद्र कादयान भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह, कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के साथ स्थानीय सांसद  नवीन जिंदल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

जिला करनाल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंद्र कल्याण के साथ असंध से विधायक  योगेन्द्र सिंह राणा, स्थानीय विधायक  जगमोहन आनन्द और नीलोखेड़ी से विधायक  भगवान दास संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।

इसी तरह, जिला यमुनानगर में कृषि मंत्री  श्याम सिंह राणा के साथ स्थानीय विधायक  घनश्याम दास भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 

  • जिला पंचकूला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी के साथ कालका से विधायक मती शक्ति रानी समारोह में भाग लेंगी।
  • जिला कैथल में विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार के साथ पुंडरी से विधायक  सतपाल जाम्बा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
  • जिला पानीपत में शिक्षा मंत्री  महिपाल ढांडा के साथ पानीपत शहर से विधायक  प्रमोद विज और समालखा से विधायक  मनमोहन भडाना भी समारोह में हिस्सा लेंगे।
  • जिला फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला संविधान दिवस कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
  • जिला चरखी दादरी में भिवानी-महेन्द्रगढ़ से सांसद  धर्मबीर सिंह के साथ दादरी से विधायक  सुनील सांगवान और बाढड़ा से विधायक  उमेद सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
  • जिला गुरुग्राम में वन मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ स्थानीय विधायक  मुकेश शर्मा और सोहना से विधायक  तेजपाल तंवर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • जिला हिसार में करनाल के इंद्री से विधायक और मुख्य सचेतक  राम कुमार कश्यप के साथ हिसार से विधायक मती सावित्री जिंदल, हांसी से विधायक  विनोद भ्याणा और नलवा से विधायक  रणधीर पनिहार भी समारोह में शामिल होंगे।
  • जिला जींद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष  कृष्ण लाल मिड्ढ़ा के साथ सफीदों से विधायक  राम कुमार गौतम और उचाना कलां से विधायक  देवेंद्र चतर भुज अत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
  • जिला पलवल में खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री  गौरव गौतम के साथ होडल से विधायक  हरेन्द्र सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
  • जिला अंबाला में ऊर्जा तथा परिवहन मंत्री  अनिल विज संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 
  • जिला फरीदाबाद में राजस्व मंत्री  विपुल गोयल के साथ बल्लबगढ़ से विधायक  मूलचंद शर्मा, बड़खल से विधायक  धनेश अदलखा और फरीदाबाद एनआईटी से विधायक  सतीश फागना भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
  • जिला रोहतक में राज्यसभा सांसद मती किरण चैधरी के साथ राज्यसभा सांसद  राम चंद्र जांगड़ा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 
  • जिला नूंह में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री  राजेश नागर के साथ पटौदी से विधायक मती बिमला चौधरी भी समारोह में शामिल होंगी। 
  • जिला भिवानी में सिंचाई मंत्री मती श्रुति चैधरी के साथ स्थानीय विधायक  घनश्याम सर्राफ और बवानी खेड़ा से विधायक  कपूर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
  • जिला झज्जर में सहकारिता मंत्री  अरविंद कुमार शर्मा के साथ बहादुरगढ़ से विधायक  राजेश जून भी समारोह में शामिल होंगे। 
  • जिला सिरसा में लोक निर्माण मंत्री  रणबीर गंगवा संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 
  • जिला महेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री सु आरती सिंह राव के साथ स्थानीय विधायक  कंवर सिंह यादव, कोसली से विधायक  अनिल यादव और पूर्व मंत्री  ओम प्रकाश यादव भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
  • इसी प्रकार, जिला रेवाड़ी में राज्यसभा सांसद  कार्तिकेय शर्मा के साथ स्थानीय विधायक  लक्ष्मण सिंह यादव और बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार भी संविधान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X