Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सेक्टर 1 महाविद्यालय के विद्यार्थी हुए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 'लिटराटी' में शामिल

Updated on Monday, November 25, 2024 10:00 AM IST

पंचकूला | सेक्टर 1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की इंग्लिश लिट्रेरी सोसाइटी के बीए इंग्लिश ऑनर्स के छात्रों ने लेक क्लब, चंडीगढ़ में आयोजित प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 'लिटराटी' में भाग लिया। यह महोत्सव 23 और 24 नवंबर को चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया। कुल 11 छात्रों ने इस कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर और कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती हरप्रीत कौर बवेजा के मार्गदर्शन में भाग लिया।

महोत्सव में भावना मुदई (बीए इंग्लिश ऑनर्स, तृतीय वर्ष), मनु, खुशी मलिक, अभि अग्रवाल, माधव जी, शिवानी, प्रियांशु, नीरज, विशाल दुबे, शिवाली कश्यप और हर्ष मुंशी (बीए इंग्लिश ऑनर्स, प्रथम वर्ष) ने भाग लिया।

कार्यक्रम के आरंभ में प्रसिद्ध संगीतकार श्री सुभाष घोष के सरस्वीणा वादन ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्घाटन सत्र में, चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सुमिता मिश्रा ने ‘रचनात्मकता का उत्सव’ मनाने के उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से संवाद के महत्व की ओर ध्यान दिलाया :“लत लग गई है विवाद की, हम भूल गए संस्कृति संवाद की।”

सत्र में राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. माधव कौशिक ने भाषाई विविधता को सशक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं के साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए सीएलएस की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहित्य में करुणा या संवेदना का होना आवश्यक है, जो महान साहित्य की नींव बनती है।

छात्रों को लेखक और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. थॉमस मैथ्यू की पुस्तक "रतन टाटा - ए लाइफ" से प्रेरणा मिली। तृतीय वर्ष की छात्रा भावना ने डॉ. मैथ्यू से रतन टाटा की प्रेरणा के स्रोत के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि रतन टाटा को उनकी दादी ने सबसे अधिक प्रेरित किया।

एक अन्य सत्र में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित ऐतिहासिक कथाओं और फिल्मों के बीच अंतर को लेखक और पूर्व राजदूत नवतेज सरना ने स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि कई ऐतिहासिक फिल्मों में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है, जैसे उधम सिंह को जलियांवाला बाग में दिखाना।

इन चर्चाओं ने छात्रों को साहित्यिक दृष्टिकोण से समृद्ध किया और उनके रचनात्मक लेखन कौशल को बढ़ावा दिया। 'लिटराटी' में विचारशील सत्रों ने छात्रों के मन में गहरी छाप छोड़ी और साहित्य के प्रति उनकी संवेदनशीलता को बेहतरी के साथ निखारा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X