Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

हिजबुल्ला का इजराइल पर सबसे बड़ा हमला, दागीं 250 मिसाइलें

Updated on Monday, November 25, 2024 09:59 AM IST

तेल अवीव | इजराइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच संघर्ष विराम की खबरों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। हिजबुल्ला ने इजराइल पर 7 अक्टूबर 2023 के बाद से 13 माह में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। हिजबुल्ला में इजराइल पर 250 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया।

इतना ही नहीं हिजबुल्ला ने पहली बार इजराइली राजधानी तेल अवीव में इजराइली खुफिया ठिकानों को भी निशाना बनाया। इन हमलों में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। दरअसल, हिजबुल्ला का यह हमला लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले एक सप्ताह से जारी इजराइली हमलों का जवाब है। इन हमलों में हिजबुल्ला के प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ सहित 63 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। शनिवार को बेरूत में हुए हमले में 29 लेबनानी मारे गए और 65 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

हिजबुल्ला के हमलों से इजराइली टैंकों को पीछे हटना पड़ा

हिजबुल्ला का हमला इतना भयानक था कि इजराइली टैंकों और सैनिकों दक्षिणी लेबनान के अल-बयादा क्षेत्र में एक रणनीतिक पहाड़ी से पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा। हिजबुल्ला ने कई टैंक रोधी मिसाइलों से भी हमला किया था।

13 महीने में पहली बार एक हफ्ते से जारी इजराइली हमले के जवाब में कार्रवाई

हिजबुल्ला ने हाइफा शहर के पास इजराइली मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया। हिजबुल्ला ने कहा कि उसने हाइफा के उत्तर में स्थित ज्वलुन मिलिट्री इंडस्ट्रीज बेस को भी मिसाइल से निशाना बनाया गया। हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने पहली बार दक्षिणी इजराइल में अशदोद नौसैनिक बेस पर ड्रोन के जरिए हमला किया। ईरान ने भी इजराइल पर हमले की धमकी दी है। इजराइल सरकार की ओर से रविवार को हिजबुल्ला के हमलों में मारे गए लोगों की संख्या और नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है।

जॉर्डन में इजराइली दूतावास के पास गोलीबारी, एक बंदूकधारी मारा गया

जॉर्डन की राजधानी अम्मान में इजराइली दूतावास के पास रविवार को तड़के गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना अम्मान के रबीह इलाके की है जहां एक गश्ती दल पर गोलीबारी की गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को घेर लिया। तभी व्यक्ति ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपराधी मारा गया। तीनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है

इजराइली सेना ने फिर गाजा सिटी के हिस्से को खाली करने के आदेश दिए

इजराइली सेना ने गाजा सिटी के शुजायेया इलाके को खाली करने का आदेश दिया है इस आदेश के चलते सैकड़ों फिलिस्तीनी भाग रहे हैं। वहीं, गाजा में पिछले 24 घंटे में इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या 35 हो गई और 94 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।

बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा में 44,211 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 104,567 घायल हुए हैं। कई गाजावासी भूखमरी से जूझ रहे हैं। उस दिन हमास के नेतृत्व वाले हमलों के दौरान इजराइल में 1,139 लोग मारे गए थे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X