Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Updated on Saturday, November 23, 2024 19:34 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी 28 नवंबर से 15 दिसंबर, 2024 तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस विशाल आध्यात्मिक वार्षिक आयोजन के लिए ओडिशा भागीदार राज्य है, जबकि संयुक्त गणराज्य तंजानिया भागीदार देश है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में महत्वपूर्ण आध्यात्मिक संगठनों को शामिल करें- मुख्यमंत्री

दत्तात्रेय ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को सामाजिक आयोजन बनाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एक सामाजिक आयोजन बन जाना चाहिए, जिसमें राज्य सरकार एक सहायक भूमिका निभाए और महोत्सव से जुड़ी हर चीज का प्रबंधन समाज के विभिन्न हितधारकों द्वारा किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश भर से प्रमुख आध्यात्मिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। भारत के दक्षिणी राज्यों को इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रख्यात धार्मिक हस्तियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करके हम इस आयोजन की पहुंच को और बढ़ा सकते हैं।

दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की हस्तियों को इसके सदस्य के रूप में नियुक्त करके कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के संरचनात्मक दायरे को व्यापक बनाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ महिलाओं को भी केडीबी का सदस्य नियुक्त किया जाना चाहिए। अपने समापन संबोधन में  दत्तात्रेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में महिलाओं के लिए एक समर्पित कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग जैसे समाज के वंचित वर्गों के अधिक से अधिक बच्चों को गीता पाठ के लिए प्ररित करने का प्रयास भी किया जाना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में महत्वपूर्ण आध्यात्मिक संगठनों को शामिल करें- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में अधिक से अधिक हितधारकों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि निरंकारी मिशन, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों जैसे सामाजिक और आध्यात्मिक संगठनों को इसमें सकारात्मक रूप से शामिल किया जाना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री  सैनी ने कहा कि ऑनलाइन गीता क्विज और अन्य शीर्ष प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान शारीरिक रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों को शामिल करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

स्वच्छता अभियान और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास पूरी तरह से साफ-सफाई सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिसर में पेड़ों को रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया जाना चाहिए ताकि मनोरम दृश्य बनाया जा सके।

विश्व भर से लाखों आगंतुकों को आकर्षित करने वाले इस विशाल वार्षिक आयोजन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  सैनी ने कहा कि माननीय राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में समाज को प्रमुख हितधारक बनाने का सुझाव दिया है।

मुख्यमंत्री  सैनी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आस-पास के गांवों से अधिक से अधिक लोग दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने केडीबी को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने की संभावना तलाशने के लिए हर संभव स्थान की तलाश की जानी चाहिए, जहां लोग महोत्सव में योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री ने वाहनों की पार्किंग, महोत्सव के दौरान जिला मुख्यालय से कुरुक्षेत्र तक विशेष बसें चलाने, मेहमानों और आगंतुकों की सुविधा के लिए अस्थायी कूड़ेदान, शौचालय और साइनेज लगाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

बैठक में मुख्य सचिव  विवेक जोशी, गीता मनीषी  ज्ञानानंद जी महाराज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार  बी.बी. भारती ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक  के. मकरंद पांडुरंग ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री  सैनी को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए किए गए प्रचार-प्रसार उपायों के बारे में जानकारी दी। बैठक में पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव मती कला रामचंद्रन, राज्यपाल के सचिव  अतुल द्विवेदी, कुरुक्षेत्र की उपायुक्त मती नेहा सिंह, राज्यपाल के आईटी सलाहकार  बी.ए. भानु शंकर, केडीबी के सीईओ  पंकज सेतिया, मुख्यमंत्री हरियाणा के सलाहकार  पवन चौधरी, विदेश सहयोग विभाग और केडीबी के सदस्य शामिल रहे। केडीबी के मानद सचिव  उपेंद्र सिंघल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 पर पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X