Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण की दिशा में पहला कदम : शर्मा

Updated on Saturday, November 23, 2024 19:33 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता पर्व पार्टी का आधारभूत अभियान है। यह अभियान न केवल भाजपा को मजबूत करेगा, बल्कि भारत व भारतीयता भी मजबूत होगी। शर्मा ने कहा कि विश्व-भर में फैले भाजपा के करोड़ों-करोड़ कार्यकर्ता अपने व्यवहार व कर्म से यह सुनिश्चित करते हैं कि देश का भला पहले है। उन्होंने कहा कि आप भाजपा की सदस्यता इसलिए न लें कि किसी दल का सदस्य मात्र बनना है, बल्कि इसलिए पार्टी के सदस्य बनें कि राष्ट्र के लिए काम करना है। फणीन्द्रनाथ शर्मा शनिवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सभागार में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सदस्यता पर्व के प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय विशेष अभियान के पहले दिन रोहतक स्थित म.द.वि. के पयर्टन विभाग के हाल में 500 से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर केंद्र और प्रदेश में लगातार बीजेपी की सरकार बन रही है। सदस्यता अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण की दिशा में पहला कदम है, इसलिए इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मंडल के हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाएं और लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर भाजपा परिवार में शामिल करें।

भाजपा राष्ट्र प्रथम विचारधारा वाली पार्टी है : सुरेंद्र पूनिया

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भाजपा की एक ऐसी विचारधारा जिसमें राष्ट्र प्रथम, पार्टी दूसरे जबकि स्वयं का तीसरा स्थान है। विश्व का यह एकमात्र विचार है जो अनूठा ही नही, बल्कि प्रेरक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में रोहतक जिला अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए तय लक्ष्य को पूरा करेगा।

कार्यक्रम का संयोजन छात्र नेता व रिसर्च स्कॉलर डॉ. मन्नू कुंडू ने किया, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मन्नू कुंडू  ने सभी अतिथियों व सदस्यता ग्रहण करने पधारे छात्रों का अभिनन्दन किया। प्रो.कुलताज कादयान ने कार्यक्रम में पधारे सभी का धन्यवाद किया, जबकि कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव नारायण भड़ाना, जिलाध्यक्ष दीपू नागपाल, जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक, वजीर  खोखर, भगवान, संस्कृत विभागाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X