Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

साइबर नोडल पंचकूला टीम ने ऑनलाइन पैसा कमाने का झांसा देने वाली दो कंपनियों के कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

Updated on Saturday, November 23, 2024 19:33 PM IST

चंडीगढ़ । यदि आप भी घर बैठे पैसा कमाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाए क्योंकि हरियाणा पुलिस ने घर बैठे रुपया कमाने का झांसा देने वाली ऐसी कंपनियों के रैकेट का पर्दाफाश किया है जो पहले 5000 रुपए की राशि से व्यक्ति का अपनी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाती थी और बाद में कंपनी की साइट पर कैप्चा भरवाने पर उन्हें रुपए कमाने का प्रलोभन देती थी। कंपनी द्वारा भरवाए हुए कैप्चा को विदेशी कंपनियों को बेचकर डॉलर में प्रॉफिट कमाया जा रहा था। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने गृह मंत्रालय की साइबर टीम के साथ मिलकर शुक्रवार को रोहतक जिला में रेड करते हुए तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। यह रेड 10 घंटे तक चली। इस कंपनी द्वारा अपनी वेबसाइट से अब तक 35,000 लोगों को अपना निशाना बनाते हुए 18 करोड रुपए का फ्रॉड किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले में अनुसंधान जारी है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस सफलता के लिए हरियाणा पुलिस की पंचकूला नोडल साइबर टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।

क्या था मामला-

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि रोहतक निवासी जॉनी तथा रोहित द्वारा पीसीएल तथा मनी अर्न 24 नामक दो कंपनियां ऑनलाइन माध्यम से चलाई जा रही थी जिनका एक ऑफिस रोहतक के शीला बाईपास पर बनाया गया था जबकि दूसरा ऑफिस पटना,बिहार में था। कंपनी द्वारा लोगों से शुरुआती तौर पर ₹5000 की रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती थी जिससे वे इन दोनों कंपनियों की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड करते थे। इसके लिए व्यक्ति को अपने पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि सहित अन्य जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड करनी होती थी। इसके बाद व्यक्ति को कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए कैप्चा भरने होते थे।

कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकृत हो चुकी है 1,40,000 लोगो की आईडी, वेबसाइट पर कैप्चा भरवाकर विदेशी कंपनियों को बेचा जा रहा था

एक व्यक्ति एक आईडी से एक दिन में 90 कैप्चा ही भर सकता था। इस प्रकार वह एक महीने में इससे 2700 रुपए घर बैठे कमा सकता था। इस वेबसाइट पर एक व्यक्ति अलग-अलग लोगों की आईडी का इस्तेमाल करते हुए कई और अन्य आईडी भी बना सकता था।  वेबसाइट पर रेफरल सिस्टम के माध्यम से ₹500 वापस मिलने का भी दावा किया जाता था। इन वेबसाइटो पर 1,40,000 लोगों की आईडी का इस्तेमाल करते हुए पंजीकरण किया जा चुका है। शुरुआती जांच में 35,000 लोगों ने कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से निवेश किया है जिनसे 18 करोड रुपए की राशि इन कंपनी के तथा इसके संचालकों के निजी खातों में ली गई है। जांच में सामने आया कि इस कंपनी के पेमेंट गेटवे से रुपया उदयपुर भेजा जाता है। कंपनी द्वारा इन वेबसाइटों का प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा टेलीग्राम के माध्यम से भी किया जा रहा था। कंपनी द्वारा चलाए जा रहे चैनल के 12,000 सब्सक्राइबर भी है। इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं उन सभी लोगों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

किस प्रकार हुआ खुलासा-

इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर ममता सिंह के मार्गदर्शन में योजना तैयार की गई। हरियाणा पुलिस की टीम के सदस्य ने खुद को कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकृत किया। इस मामले में गृह मंत्रालय की I4C की टीम से मिलकर काम किया गया। पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कंपनी के रोहतक स्थित शीला बाईपास ऑफिस में शुक्रवार 23 नवंबर को रेड की गई जिसमें सामने आया कि लोगो को घर बैठे पैसा कमाने का प्रलोभन देकर, कंपनी में पंजीकृत होकर, कैप्चा बनाकर और उस कैप्चा को  डाटा विदेशी कंपनियों को बेचा जा रहा है, जहां से कंपनी को विदेशी मुद्रा में रुपया लौटाया जाता है। रेड के दौरान डीएसपी साइबर नोडल पुलिस पंचकूला के नेतृत्व में उनकी टीम ने दोनों कंपनी के मालिक सहित एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक रिवाल्वर भी बरामद किया गया है। इसके अलावा, मौके से कंपनी के कागजात, बैंको की चेक बुक, लैपटॉप, क्यूआर कोड, सरवर तथा कंप्यूटर सहित कई अन्य सामान मौके से बरामद किए गए। इस मामले में आज तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी साइबर अमित दहिया ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को पुलिस रिमांड पर पटना तथा उदयपुर भी लेकर जाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इन कंपनियो के माध्यम से रुपया निवेश किया हुआ है वे साइबर नोडल पुलिस पंचकूला थाने में संपर्क करें ताकि पीड़ितों को उनका रुपया रिफंड करवाने के लिए उनकी मदद की जा सके।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X