Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा राज्य में 21वीं पशुधन गणना का आगाज

Updated on Saturday, November 23, 2024 19:31 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज श्री मुक्तसर साहिब जिले से राज्य में 21वीं पशुधन गणना का आरंभ किया गया।

खुड्डियां ने बताया कि इस गणना के दौरान कुल 16 विभिन्न नस्लों के पशुओं और पोल्ट्री की गणना की जाएगी। पहली बार, गणना में पशुपालन व्यवसाय क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को भी दर्ज किया जाएगा। 2019 के बाद दूसरी बार यह गणना डिजिटल रूप में करवाई जाएगी , जिसमें पशुधन की नस्लों और अन्य विशेषताओं का डेटा एकत्र करने के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस व्यापक क्षेत्रीय सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा एक राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, 5 जोनल नोडल अधिकारी, 23 जिला नोडल अधिकारी, 392 पर्यवेक्षक और 1962 गणनाकार नियुक्त किए गए हैं। ये गणनाकार लगभग 65 लाख घरों का दौरा करेंगे ताकि जानवरों की नस्लों और अन्य विशेषताओं के अनुसार उनकी गणना रिकॉर्ड की जा सके।

पहली बार गणना के दौरान पशुपालन में महिलाओं की भूमिका को किया जाएगा दर्ज: पशुपालन मंत्री

यह पहली बार होगा कि पालतू कुत्तों की भी उनकी नस्ल के आधार पर गणना की जाएगी। इसके अलावा, पहली बार गौशालाओं में पशुओं और खानाबदोश कबीलों द्वारा पाले जा रहे पशुओं को अलग से गिना जाएगा। इस गणना के दौरान पशुपालन क्षेत्र पर किसानों की निर्भरता के साथ-साथ पोल्ट्री और पशुपालन से जुड़े उपकरणों के आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। यह गणना फरवरी 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इस गणना के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और इसे सुचारू व निर्विघ्न तरीके से करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी और विशेष सचिव हरबीर सिंह संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उनकी अगुवाई में यह गणना राज्य के पशुपालकों की भलाई के लिए नई नीतियां बनाने में सहायक होगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X